विज्ञापन

सुबह-सुबह नींद से उठे तो घर तहस-नहस! भागते हुए मोंटू को हाथी ने कुचल डाला, पूरे इलाके में दहशत

परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. तभी सुबह-सुबह अचानक एक जोरदार आवाज उठी, देखा तो घर पूरी तरह बिखरा पड़ा था. पढ़िए अजय साह की रिपोर्ट.

सुबह-सुबह नींद से उठे तो घर तहस-नहस! भागते हुए मोंटू को हाथी ने कुचल डाला, पूरे इलाके में दहशत
फाइल फोटो.

पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में हाथी ने हमला कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बुधवार (25 मार्च) सुबह जलदापाड़ा जंगल से एक हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया और मादारीहाट थाना पाड़ा में भारी उत्पात मचाने लगा. हाथी ने एक के बाद एक कई घरों को नुकसान पहुंचाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. इसी दौरान स्थानीय निवासी मोंटू साहा के घर पर भी हाथी ने हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. जान बचाने के लिए मोंटू साहा परिवार के साथ घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. 

मोंटू भागा, लेकिन सामने आ गया हाथी

इसी बीच उसका सामना हाथी से हो गया और हाथी ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही मोंटू की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरदुआर जिला अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है. वन विभाग और प्रशासन से लोगों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है. 

इस हमले में घर को भी काफी नुकसान पहुंचा.

इस हमले में घर को भी काफी नुकसान पहुंचा.

पड़ोसी के घर में छिपे परिजन

मृतक के परिजन निवेदिता पाल साहा ने बताया, "परिजन गहरी नींद में सो रहे थे. तभी सुबह-सुबह अचानक एक जोरदार आवाज उठी, देखा तो हमारा घर पूरी तरह से टूट कर बिखरा पड़ा था, किसी तरह पास के घर में जाकर छिपे. इस समय भैया (मोंटू) घर से बाहर निकाल कर भाग रहे थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया."

आए दिन होती हैं ऐसी घटनाएं

वहीं, स्थानीय निवासी चिन्मय विश्वास का कहना है कि आए दिन इसी तरह जंगली हाथी गांव में आकर उत्पात मचाया करता हैं. आज भी हाथी ने गांव में आकर ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त किया. विभागीय टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी, उन्होंने मृतक के परिवार को सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant Attack, Alipurduar Elephant Tragedy, Elephant Kills Man, Human Elephant Conflict, West Bengal Elephant News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com