- यूपी के अलीगढ़ में एक रेस्टोरेंट को पानी की बोतल पर 2 रुपए ज्यादा लेना महंगा पड़ गया.
- क्योंकि उपभोक्ता आयोग ने मामले में रेस्टोरेंट मालिक पर 1 लाख रुपए का जु्र्माना लगाया है.
- आयोग ने शिकायत करने वाले को भी 5 रुपए देने के लिए कहा है, जिसके लिए 45 दिन दिए हैं.
अलीगढ़ में एक मशहूर रेस्टोरेंट वाले को पानी की बोतल पर 2 रुपए ज्यादा लेना महंगा पड़ गया. क्योंकि यह मामला जिला उपभोक्ता आयोग पहुंच गया. जहां मामले की सुनवाई के बाद अलीगढ़ के जिला उपभोक्ता आयोग ने BBCN रॉयल रेस्टोरेंट एंड पार्टी हॉल पर 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जिसके बाद यह मामला चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि रेस्टोरेंट मालिक ने पानी की बोतल पर 2 रुपए ज्यादा लिए थे, जिससे ग्राहक नाराज हो गया. उसने इसका विरोध किया था. लेकिन मामला उपभोक्ता आयोग में चला गया था. जिसके बाद अब यह आदेश आया है.
क्या है अलीगढ़ का यह पूरा मामला
मामला 11 मार्च 2026 का है. अलीगढ़ के रहने वाले अंकुर अग्रवाल हाथरस के इस रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. उन्होंने पानी की बोतल मंगाई, जिस पर 18 रुपये MRP लिखी थी. लेकिन रेस्टोरेंट ने उनसे बोतल के 20 रुपये वसूले. इसके बाद अंकुर अग्रवाल ने जिला उपभोक्ता आयोग अलीगढ़ में मामले की शिकायत कर दी. सुनवाई के दौरान उन्होंने पानी की बोतल का बिल और बोतल की तस्वीर पेश की है. बिल में बोतल की कीमत 20 रुपये दर्ज थी, जबकि उस पर MRP 18 रुपये लिखी थी. ऐसे में अंकुर का पक्ष मजबूत हो गया.
शिकायतकर्ता मिलेंगे 5 हजार रुपए
रेस्टोरेंट को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया था. लेकिन उसकी ओर से मामले में पैरवी नहीं की गई. इसके बाद आयोग ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एकतरफा फैसला सुनाया.
12 अक्टूबर 2026 को सुनाए गए फैसले में आयोग ने MRP से ज्यादा कीमत वसूलने को अनुचित व्यापारिक व्यवहार माना. आयोग ने रेस्टोरेंट को 1 लाख रुपये उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने का आदेश दिया है. इसके अलावा शिकायतकर्ता को 1 हजार रुपये मुआवजा और 5 हजार रुपये मुकदमे का खर्च देने को कहा है.
ये वीडियो भी देखिए.
45 दिन में जमा करना होगा पैसा
आयोग ने आदेश का पालन करने के लिए 45 दिन का समय दिया है. ऐसा नहीं करने पर रेस्टोरेंट के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है. इस मामले में खास बात यह है कि पानी की बोतल पर सिर्फ 2 रुपये ज्यादा वसूलने के मामले में आयोग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह फैसला कारोबारियों के लिए भी एक संदेश है कि ग्राहक से MRP से ज्यादा पैसे वसूलने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
ये भी पढ़ेंः क्या आप भी पीते हैं बोतल से पानी? जानें पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं