उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन (Prayagraj Student Protest) लगातार जारी है. परीक्षा को एक दिन में कराए जाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी अड़े हुए हैं. सोमवार को शुरू हुआ आंदोलन मंगलवार को भी जारी है. समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav On BJP) भी इसे लेकर सरकार पर हमलावर हैं. अखिलेश ने छात्रों के बहाने एक बार फिर बीजेपी को निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि बीजेपी के एजेंडे में सिर्फ़ ‘चुनाव' है और बीजेपी राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव' है.
ये भी पढ़ें-आजम खान के परिवार से मिले अखिलेश यादव, जानें फिर चर्चा में क्यों एकता कौशिक
'एक साथ चुनाव करवा सकते हैं तो एग्जाम क्यों नहीं'
बीजेपी पर हमलावर अखिलेश यादव का कहना है कि चुनाव तो पूरे देश में एक साथ करवा सकते हैं, लेकिन प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं करवा सकते. उनका कहना है कि बीजेपी के ढोंग का भंडाफोड़ हो गया है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि छात्र अब बीजेपी को पसंद नहीं कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भाजपा के एजेंडे में सिर्फ़ ‘चुनाव' है और भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव' है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2024
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
जब भाजपा जाएगी
तब नौकरी आएगी#uppsc#uppcs2024#no_normalization#ro_aro_onedayexam#uppsc_oneshift_onedayexam#UPPCS_ROARO_ONESHIFT pic.twitter.com/oQ2CM0gfwf
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में माहौल योगी बनाम प्रतियोगी छात्र हो गया है. यूपी की योगी सरकार पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि ये सभी बस एक ही बात कह रहे हैं कि बीजेपी के एजेंडे में नौकरी नहीं है.
अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी ने छात्रों को पढ़ाई की मेज से उठाकर सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है.
भाजपा के एजेंडे में सिर्फ़ ‘चुनाव' है और भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव' है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2024
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
जब भाजपा जाएगी
तब नौकरी आएगी#uppsc#uppcs2024#no_normalization#ro_aro_onedayexam#uppsc_oneshift_onedayexam#UPPCS_ROARO_ONESHIFT pic.twitter.com/oQ2CM0gfwf
अखिलेश यादव ने दावा किया कि आक्रोशित अभ्यर्थी और उनके हताश-निराश परिवारवाले अब बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रहे हैं. नौकरीपेशा, पढ़ा-लिखा मध्यवर्ग अब भावना में बहकर बीजेपी के बहलावे-फुसलावे में आने वाला नहीं है. वो लोग अब समझने लगे हैं कि कैसे उनका भावनात्मक शोषण किया गया है. लेकिन अब लोग झांसे में आने वाले नहीं हैं.
बातें चाँद पर पहुँचने की और सोच पाताल की, अब नहीं चलेगी सरकार झूठों और वाचाल की।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2024
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
जब भाजपा जाएगी
तब नौकरी आएगी#uppsc#uppcs2024#no_normalization#ro_aro_onedayexam#uppsc_oneshift_onedayexam#UPPCS_ROARO_ONESHIFT pic.twitter.com/VJqjVs3rRa
अखिलेश ने कहा कि लोग अब बांटने वाली सांप्रदायिक राजनीति को नकार के ‘जोड़ने वाली सकारात्मक राजनीति' को गले लगा रहे हैं. कोई भी अब मानसिक गुलाम बनने को बनने को तैयार नहीं हैं. अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या बीजेपी सरकार छात्रों के हॉस्टल या लॉज पर भी बुलडोज़र चलाएगी. उन्होंने बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं