एकता कौशिक फिर चर्चा में हैं. पिछली बार उनका नाम लोकसभा चुनाव के दौरान खबरों में था. लेकिन उसके बाद से ही वे गुमनामी में थी. अखिलेश यादव पहले कुंदरकी चुनाव प्रचार में गए. फिर रामपुर आकर वे आज़म खान की पत्नी तंजीन फ़ातमा से मिले. इस मुलाक़ात के बाद घर के अंदर के कुछ वीडियो आए हैं. इसमें एकता कौशिक (Who Is Ekta Kaushik) भी नज़र आ रही हैं. वही एकता जिन्हें आज़म खान की मुंहबोली बेटी के नाम से जाना जाता है. अखिलेश यादव ने उनका हाल चाल भी लिया. आज़म खान को एकता अपना पिता मानती है.अभी जब आज़म और उनके बेटे अब्दुल्ला जेल में हैं, एकता ही जौहर यूनिवर्सिटी और अली जौहर ट्रस्ट का काम काज देखती है.
ये भी पढ़ें-मुस्लिम वोटों पर अखिलेश-ओवैसी फिर आमने-सामने, किधर जाएंगे यूपी के मुसलमान?
आजम खान की करीबी हैं एकता कौशिक
आज़म खान के परिवार की करीबी होने के कारण एकता कौशिक विवादों में रही हैं. समाजवादी पार्टी के सबसे बडे मुस्लिम नेता आज़म खान का भी विवादों से बड़ा लंबा रिश्ता रहा है. बीते लोकसभा चुनाव में उनके नाम की चर्चा रामपुर से चुनाव लड़ने की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अपनो के साथ ………… pic.twitter.com/Ob74fdtde4
— Ekta kaushik (@ektaa2926) November 11, 2024
आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.आज़म की पत्नी तंजीन राज्य सभा सांसद रह चुकी हैं, पर लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है. इसीलिए रामपुर से समाजवादी पार्टी से चुनाव कौन लड़े. टिकट के दावेदारों में एकता कौशिक का नाम भी था. उन्हीं दिनों एकता की मुलाक़ातें अखिलेश यादव से भी हुई थीं. इसीलिए उनका नाम भी खूब चला. पर टिकट उन्हें नहीं मिला.

एकता कौशिक ट्विटर
एकता कौशिक का विवादों से पुराना नाता
इससे पहले एकता कौशिक विवादों में तब आईं जब ग़ाज़ियाबाद में उनके घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. कहा गया था उन्होंने कई लक्ज़री गाड़ियां ख़रीदी हैं. मर्सिडीज़,से लेकर जैगुआर और बीएमडब्लू की गाड़ियां उनके पास हैं. रामपुर के ओरिएंटल कॉलेज से किताब चोरी होने के केस में वे आज़म खान के साथ आरोपी हैं. एकता कौशिक को लोगों ने पहली बार तब जाना जब दो साल पहले उनकी आज़म खान और अखिलेश यादव के साथ फोटो आई थी. जिसे अखिलेश ने खुद सोशल नीतियाँ में पोस्ट किया था. दिल्ली के अस्पताल में भर्ती आज़म खान से मिलने अखिलेश यादव गए थे. तब उनकी ये फ़ोटो खूब वायरल हुई थी. हर तरफ़ उनकी चर्चा होने लगी. कौन हैं ये एकता कौशिक.

एकता कौशिक ट्विटर
एकता के लिए आजम ने क्या कहा था?
इसका जवाब खुद आज़म खान ने दिया था. उन्होंने एकता को अपनी बेटी बताया था. उन्होंने कहा था कि कुछ रिश्ते दिल से होते हैं. आज़म खान ने एकता की तारीफ़ करते हुए कहा था कि उन्होंने परिवार की इतनी सेवा की है जितनी कोई औलाद भी नहीं कर सकती है. फादर्स डे पर एकता ने आज़म खान के लिए लिखा आप दुनिया में तो नहीं लाए पर आप मेरी दुनिया हैं. एकता का रिश्ता परिवार से आज़म खान के बेटे की वजह से जुड़ा. आज़म खान के बेटे अदीब और एकता नोएडा के फ़िल्म सिटी के एक जगह पर साथ साथ पढ़ते थे. एकता मॉडल बनना चाहती थीं. पर अब उनका मन राजनीति में रमने लगा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं