अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर बीजेपी खेमे से तीखी प्रतिक्रिया आई है. बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात पर बिहार के बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अभी तो कई लोग जाने वाले हैं, जो भी उनसे मिलने जाएगा, उसके साथ यही होगा. अगले साल यूपी चुनाव में भी अखिलेश चुनाव की वही दुर्गति होगी. गुरुवार (7 मई) को अखिलेश यादव ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पहुंचे थे. उन्होंने ममता बनर्जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा था कि आप हारी नहीं हैं. इस मुलाकात पर सियासत गरमा गई है.
बीजेपी नेता की विपक्ष को नसीहत भी
बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं. अखिलेश का भी पतन भी होने वाला है. ठीक वैसे ही, जैसे लोगों ने ममता बनर्जी को हटा दिया था." उन्होंने कहा कि जो-जो जाएगा, सबका सूपड़ा साफ होने वाला है. अगले साल यूपी चुनाव है, इनका (अखिलेश) भी सूपड़ा साफ होगा. विपक्ष को नसीहत देते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि अगर आप जनहित में नहीं सोचेंगे तो जनता को मौका मिलेगा तो सूपड़ा साफ कर देगा.
Patna, Bihar: On Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav met West Bengal outgoing CM Mamata Banerjee at her residence, BJP State President Sanjay Saraogi says, "... Next year, there are elections in Uttar Pradesh. His downfall is also going to happen. Just like the people removed… pic.twitter.com/ehJYJg4iNx
— IANS (@ians_india) May 8, 2026
अखिलेश ने की बैलेट से चुनाव की मांग
अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव लगातार ईवीएम के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी की है. बंगाल चुनाव के नतीजों पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था, "देश में अब मुद्दा केवल चुनाव प्रक्रिया बचाने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का है.
यह भी पढ़ेंः 'ये चुनाव नहीं, देश बचाने का समय': ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP पर तीखा हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं