समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपराध नियंत्रण में विफल होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा राज में बाल अपराध के नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं. शुक्रवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में बाल अपराध के नए कीर्तिमान रचे जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि एक जनवरी 2022 से 30 अप्रैल 2022 तक चार जिलों में कुल 82 मासूम लापता हो गए, जिनमें 35 बच्चे और 47 बच्चियां शामिल हैं.
आंकड़े गिनाते हुए यादव ने कहा कि देवरिया में सात बच्चे व 16 बच्चियां लापता हैं जबकि गोरखपुर में 10 बच्चे व छह बच्चियां तथा कुशीनगर में 15 बच्चे और 16 बच्चियां गायब हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि महाराजगंज में तीन बच्चे और 12 बच्चियां लापता हैं. उन्होंने दावा किया कि इस तरह कुल 82 बच्चे गायब हुए हैं, जिनमें से 79 का कोई सुराग नहीं लगा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि अपहरण के मामले भी समय से दर्ज नहीं हुए हैं और भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है.यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में अराजकता और अव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है. भाजपा के नेता तो अहंकार में डूबे ही हैं और स्थानीय प्रशासन भी सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में असल गुनाहगारों को बचाने में लगा है.”
उन्होंने आरोप लगाया कि कन्नौज के सौरिख में भाजपा कार्यकर्ता ने एक दलित बालिका की बलात्कार के बाद हत्या कर दी. एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए सपा नेता ने कहा कि झांसी में टोल प्लाजा पर भाजपा समर्थकों ने खूब हंगामा किया. उन्होंने कई और घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपराधियों, भाजपाइयों और पुलिस की तिकड़ी जुगलबंदी से लोगों को और खासकर बहन-बेटियों को कैसे बचाया जाए?
ये भी पढ़ें-
- दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी : रक्षा मंत्री सहित 11 फ्लाइट की गईं डायवर्ट - रिपोर्ट
- कैदी नंबर 241383, पटियाला की जेल में नवजोत सिद्धू का दिन कुछ इस तरह बीतेगा
- ज्ञानवापी मामले में ट्रायल कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने मामला जिला जज को किया ट्रांसफर
Video : नौकरी के बदले जमीन, लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने एक और मामला किया दर्ज
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं