- सऊदी के क्राउन प्रिंस से अजीत डोभाल ने की मुलाकात
- कश्मीर के मौजूदा हालात से क्राउन प्रिंस को कराया अवगत
- डोभाल और सलमान ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा कर क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed Bin Salman) से मुलाकात की. इस दौरान NSA अजीत डोभाल ने सऊदी के क्राउन प्रिंस को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद वहां के हालात से अवगत कराया. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
सऊदी लड़ाई नहीं चाहता, खतरे से निपटने को तैयार : क्राउन प्रिंस
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से अजीत डोभाल से कहा गया कि वह कश्मीर (Kashmir) पर लंबे समय से चले आ रहे नई दिल्ली के रुख से वाकिफ है. सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया. डोभाल मंगलवार को सऊदी अरब पहुंचे थे.
NSA अजीत डोभाल ने घाटी में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा, सुरक्षा अधिकारियों को दिये यह निर्देश
डोभाल और सलमान ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की, जिसमें पिछले महीने सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हुए मिसाइल तथा ड्रोन हमलों और आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे शामिल हैं. सऊदी अरब भारत की ऊर्जा सुरक्षा का एक प्रमुख स्तंभ है, जो कच्चे तेल का 17 प्रतिशत या उससे अधिक का स्रोत है और भारत की एलपीजी आवश्यकताओं के 32 फीसदी की पूर्ति करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं