विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2020

लद्दाख तनाव पर बोले IAF चीफ भदौरिया : एयर वॉरियर्स की त्वरित कार्रवाई काबिलेतारीफ

वायुसेना प्रमुख (Air Force Chief) राकेश सिंह भदौरिया ने लद्दाख में चीन से टकराव के दौरान वायुसेना की त्वरित कार्रवाई को सराहा है. लद्दाख में चीन से पांच महीने से जारी गतिरोध के बीच भदौरिया ने 88वें वायुसेना दिवस (Air Force Day) पर अपने संबोधन में यह बात कही.

लद्दाख तनाव पर बोले IAF चीफ भदौरिया : एयर वॉरियर्स की त्वरित कार्रवाई काबिलेतारीफ
वायुसेना दिवस पर अपने संबोधन के दौरान एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया.
  • देश के 88वें वायुसेना दिवस पर वायुसैनिकों को संबोधित करते एयरचीफ भदौरिया
  • लद्दाख में गतिरोध के बीच देश आज मना रहा वायुसेना दिवस
  • चीन से एलएसी पर टकराव के बीच राफेल आने से भारत को मिली मजबूती
नई दिल्ली:

वायुसेना प्रमुख (Air Force Chief) राकेश सिंह भदौरिया ने लद्दाख में चीन से टकराव के दौरान वायुसेना की त्वरित कार्रवाई को सराहा है. उन्होंने देश को भरोसा भी दिया है कि कोरोना के इस दौर में भी वायुसेना किसी भी अप्रत्याशित चुनौती का सामना करने को तैयार है. लद्दाख में चीन से पांच महीने से जारी गतिरोध के बीच भदौरिया ने 88वें वायुसेना दिवस (Air Force Day) पर अपने संबोधन में यह बात कही.

यह भी पढ़ें- Indian Air Force Day 2020: जानिए, हर साल 8 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस ?

उन्होंने हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में आपात जरूरत के तहत जिस तत्परता से तुरंत तैनाती बढ़ाने की जरूरतों को पूरा, उसके लिए वायुसेना के योद्धा प्रशंसा के पात्र हैं. भारत ने लद्दाख में चीन की आक्रामक गतिविधियों के बीच सुखोई और मिग विमानों की तैनाती बढ़ाई है. चिनूक और अपाचे जैसी भारीभरकम हेलीकॉप्टरों के जरिये साजोसामान भी वहां पहुंचाया गया. आज के माहौल में हर तरह के युद्ध क्षेत्र में लड़ाई के लिए मजबूत और आधुनिक वायुसेना निर्णायक भूमिका अदा 

निगरानी के लिए ड्रोन जैसे विकल्पों पर ध्यान देना होगा
वायुसेना प्रमुख ने चीन और पाकिस्तान से लगी लंबी सीमाओं की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमें ड्रोन जैसे कम लागत वाले विकल्पों पर ध्यान देने की जरूरत है. आने वाले वक्त में अंतरिक्ष के क्षेत्र में फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airforce Day, Laddakh Border Dispute, Air Force Chief
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com