किसान आंदोलन के समर्थन मे ट्वीट किए जाने के बाद टीनएज क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनगबर्ग के ट्वीट को लेकर गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि ग्रेटा ने एक ट्वीट में एक टूलकिट साझा किया था, जिसमें भारत के हितों के खिलाफ साजिश की रूपरेखा थी. हालांकि, एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद से इस मसले पर काफी आलोचना हो रही है. लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर दिल्ली पुलिस पर हमला किया.
अपने एक ट्वीट में ओवैसी ने लिखा कि 'दिल्ली की सड़कों से अपराध का पूरा खात्मा कर चुकी दिल्ली पुलिस अब भारत की सबसे बड़ी दुश्मन- विचार रखने वाली एक स्वीडिश टीनएजर- से लड़ने की चुनौती स्वीकार कर चुकी है. अगला एफआईआर किसपर होगा? जानवरों पर अत्याचार करने के आरोप में सैंटा क्लॉज़ पर? दिल्ली दंगों के पीड़ित अभी तक न्याय का इंतजार कर रहे हैं.'
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने सेक्शन 124 A (sedition), 153A, 153 और 120 B के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने एक कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उसके एफआईआर में किसी के नाम का जिक्र नहीं है और यह एफआईआर ग्रेटा थनबर्ग की ओर से ट्वीट किए गए एक टूलकिट के आधार पर किया गया है. पुलिस के अनुसार, इसमें खास तारीख पर 'ट्विटर स्ट्रॉर्म' का भी जिक्र किया गया है. पुलिस टूलकिट की जांच कर रही है. उसका कहना है कि इस टूलकिट के जरिये माहौल खराब करने और भारत सरकार की छवि खराब करने की साजिश रची गई थी.
वहीं, किसान आंदोलन के समर्थन में विदश से समर्थन आने पर बुधवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इसकी आलोचना की थी और कहा था कि निहित स्वार्थ के तहत कुछ ताकतें किसान आंदोलन के जरिए देश में अपना एजेंडा थोप रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं