विज्ञापन

AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है.दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत से उदय भानु के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग थी,लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की ही रिमांड स्वीकृत की है. 

AI समिट शर्टलेस प्रदर्शन: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
indian youth congress president arrest
  • दिल्ली के एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
  • पुलिस ने उदय भानु चिब को एआई समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने के कारण हिरासत में लिया
  • सूत्रों के अनुसार उदय भानु चिब को आज सुबह दस बजे अदालत में पेश किया जा सकता है

भारत मंडपम में हुए एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन कर फंसे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु पर कोर्ट का आदेश आ गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को जांच का जिम्मा सौंपा है. दिल्ली पुलिस ने पहले अदालत से उदय भानु के लिए 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग थी,लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की ही रिमांड स्वीकृत की है. 

कोर्ट का आदेश- AI समिट वाले बवाल की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु के शर्टलेस वाले विवाद पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का आदेश आ गया है. कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को सौंप दी है. कोर्ट ने जब यह आदेश सुनाया तो क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल की टीम वहीं मौजूद थी. 

कोर्ट में चलीं खूब दलीलें 

कांग्रेस के यूथ प्रेसिडेंट को कोर्ट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से दी दलील में बताया कि इस मामले में देश के अलग-अलग जगहों के लोग शामिल हैं.सभी को जांच के लिए कई जगह ले जाना है इसलिए सात दिनों की कस्टडी चाहिए. कोर्ट ने पुलिस को 7 दिन की जगह 4 दिन की ही पुलिस रिमांड स्वीकृत की है. 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन लोग ने वैश्विक मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचने की कोशिश की है.इन लोगों को ने तमाम फॉरेन डेलीगेट के सामने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. दिल्ली पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिमांड पर आदेश सुरक्षित रख लिया था.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जब ये सभी भारत मंडपम गए थे तो इन्होंने इसकी जानकारी भी दी थी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अंदर गए, नारेबाजी की और जब इन्हें रोका गया तो इन्होंने दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को पीट दिया. ये लोग माहौल खराब करना चाहते हैं. 

दिल्ली पुलिस ने कहा कि भानु चिब मास्टरमाइंड है. पुलिस ने आगे कहा कि दूसरे आरोपी हिमाचल, जम्मू और अमेठी में हैं, उनको भी गिरफ्तार करना है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और देश की एकता प्रभावित होने का मुद्दा जुड़ा हुआ है. इसपर भानु के वकील ने कहा कि 7-8 टीशर्ट प्रदर्शनकारियों से बरामद की गई है, अब पुलिस को पूरी फैक्ट्री की जांच करनी है. टीशर्ट कोई कहीं भी छपा सकता है.

भानु के वकील ने क्यों कहा- ये तो हास्यास्पद है

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमें आरोपियों से टीशर्ट भी मिले हैं.दिल्ली पुलिस ने कहा कि एआई समिट वाले बवाल से जुड़े मामले में हमें अहम सबूत भी मिले हैं. इस बीच उदय भानु के वकील पुलिस कस्टडी की मांग का विरोध किया और कहा कि हमने हमेशा जांच में सहयोग किया,पुलिस ने जब बुलाया हम पेश हुए, ऐसे में गिरफ्तारी की क्या जरूरत है? सिर्फ टी शर्ट को रिकवर करने के लिए कस्टडी चाहिए ये तो हास्यास्पद है. 

कांग्रेस बोली- ये तो असंवैधानिक, पीएम पर निशाना 

कांग्रेस ने अपने यूथ अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कहा कि दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है.तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है.देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है. नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं. हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे. 
 

उदय भानु ने पूरी प्लानिंग बनाई 

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था.लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने भानु को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी. इसका मतलब इस प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा रखने में IYC(Indian Youth Congress) प्रेसिडेंट की अहम भूमिका थी.

कई सवालों से मुकर गया उदय भानु 

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस का सहयोग नहीं किया.ज्यादातर सवालों से उदय भानु या तो मुकर गया या उसने उनको भटकाने की भी कोशिश की.पुलिस को के इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi AI Event, Delhi Ai Summit, Congress Ai Summit, Congress Youth Ai Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com