Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 242 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. (Ahmedabad Plane Crash)
दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके से काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने गहन बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया.
अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां जान सकते हैं परिजनों का हाल
विजय रूपाणी कौन हैं? एयर इंडिया विमान हादसे के बीच क्यों हो रही उनकी चर्चा
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसा: टॉप अपडेट
- विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.
- बताया जा रहा है कि ये हादसा टेकऑफ करने के ठीक बाद हुआ है.
- इस विमान में 242 यात्री सवार थे.
- घटना के बाद आसामान में धुएं का गुबार दिखा
- मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया
- जो विमान क्रैश हुआ है, वो एयर इंडिया का था.
- घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम से बात की.
- हादसे के बाद अहमदाबाद में सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है.
- DGCA की टीम दिल्ली से अहमदाबाद के लिए हुई रवाना.
- अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ ये हादसा.
- अस्पताल में 1200 बेड लगाए गए.
- सीएम भूपेंद्र पटेल ने रद्द किए अपने सभी कार्यक्रम
- एयर इंडिया ने इस हादसे को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि हम जल्द आगे की जानकारी देंगे.
- राहत और बचाव के लिए NDRF की कई टीमों को किया गया रवाना.
- अहमदाबाद एयरपोर्ट किया गया बंद.
- यात्रियों के लिस्ट में विजय रूपाणी का भी नाम शामिल है.
- अहमदाबाद विमान दुर्घटना: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि सभी एजेंसियां त्वरित, समन्वित कार्रवाई करे
- गुजरात के अहमदाबाद में यात्री विमान प्लेन क्रैश होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद जा रहे हैं.
- पीएम मोदी भी हादसे के बाद अधिकारियों के संपर्क में हैं.
- हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं