भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज (30 अक्टूबर 2026) ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला जाएगा. मैच के दौरान भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वह एक विशेष उपलब्धि हासिल कर लेंगे. दरअसल, भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक किसी गेंदबाज ने 150 विकेट के आंकड़े को नहीं छूआ है. अर्शदीप ने भारत की तरफ से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 149 विकेट चटकाए हैं. उन्हें ईडन पार्क में आज एक सफलता मिल जाती है तो वह भारत की तरफ से 150 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे.
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाज
149 विकेट - अर्शदीप सिंह
126 विकेट - जसप्रीत बुमराह
115 विकेट - अक्षर पटेल
114 विकेट - हार्दिक पंड्या
98 विकेट - कुलदीप यादव
अर्शदीप सिंह का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 102 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 98 पारियों में 20.50 की औसत से 149 सफलता हाथ लगी है. 51 रन खर्च कर पांच विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
मिचेल सेंटनर के पास भी विशेष उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका
अर्शदीप सिंह ही नहीं मिचेल सेंटनर ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 149 विकेट चटकाए हैं. अगर आज वह एक विकेट और लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे.
न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले टॉप-5 गेंदबाज
165 विकेट - ईश सोढ़ी
164 विकेट - टिम साउथी
149 विकेट - मिचेल सेंटनर
83 विकेट - ट्रेंट बोल्ट
77 विकेट - लॉकी फर्ग्यूसन
टी20 इंटरनेशनल में राशिद खान ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं. उन्होंने 2015 से खबर लिखे जाने तक अपनी टीम की तरफ से कुल 120 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 120 पारियों में 14.06 की औसत से 200 सफलता हाथ लगी है. टी20 क्रिकेट में उनके नाम दो बार पांच और नौ बार चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
यह भी पढ़ें- डॉन ब्रैडमैन नंबर-1, सचिन- नंबर 4, गावस्कर- नंबर 5, कोहली- नंबर 7, श्रीकांत ने चुने दुनिया के टॉप- 10 टेस्ट बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं