उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे क्रॉसिंग पर पर एक गेटमैन की सूझबूझ से बड़ा हादसा (Agra Train Fire) टल गया. अगर गेटमैन यशपाल सिंह ने मुस्तैदी और सूझबूझ से काम नहीं लिया होता तो तालकोट एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग भयंकर हादसे में तब्दील हो जाती. बधवार को भांडई स्टेशन के पास एक रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन यशपाल ने देखा कि ट्रेन के इंजन के चौथे कोच से धुआं निकल रहा है और ट्रेन के भीतर किसी को भी इस बात की कोई जानकारी ही नहीं थी. उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी. गेटमैन यशपाल ने तुरंत भांडई स्टेशन के उप स्टेशन अधीक्षक हरिदास को फोन किया और इंजन के कोच से धुआं निकलने की जानकारी दी. घटना का पता चलते ही हरिदास ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया. जिसकी वजह से समय रहते ही घटना पर काबू पा लिया गया.
ये भी पढ़ें-अदालत ने हत्या के प्रयास मामले में मोनू मानेसर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गेटमैन की समझदारी से टला बड़ा हादसा
आगरा मंडल में इंटरनल कम्युनिकेशन की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जब ट्रेन भांडई स्टेशन पहुंचने से पहले बुधवार दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर गेट से होकर गुजरी. इस दौरान यशपाल सिंह को इंजन के चौथे कोच से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. ट्रेन के अंदर किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी. यशपाल ने तुरंत उप स्टेशन अधीक्षक को कॉल किया और उन्होंने कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचित कर दिया. ट्रेन कंट्रोलर ने तुरंत ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) प्रभारी को अप और डाउन दिशाओं में सभी ट्रेनों की बिजली आपूर्ति बंद करने और उन्हें उनके संबंधित स्थानों पर रोकने का निर्देश दिया. इस सूझबूझ के लिए सीनियर अधिकारियों ने भी गेटमैन यशपाल सिंह की सराहना की. बता दें कि यशपाल सिंह साल 2021 से भांडई स्टेशन पर तैनात हैं.
भांडई स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के डिब्बों में लगी आग
सूत्रों के मुताबिक जब तक पातालकोट एक्सप्रेस दोपहर 3.37 बजे रुकी, तब तक वह भांडई स्टेशन क्रॉस कर चुकी थी. 10 मिनट के भीतर, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और स्पार्ट (सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया. इस बीच आग इंजन के तीसरे और चौथे दोनों डिब्बों को अपनी चपेट में ले चुकी थी. हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया. रेलवे सुरक्षा बल के मुताबिक, शाम 5 बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया था. हालांकि इस घटना में 11 लोग मामूली रूप से झुलस गए, उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पूरी तरह से जल गए ट्रेन के दो डिब्बे
बता दें कि पालाकलोक एक्सप्रेस पंजाब के फिरोजपुर छावनी से मध्य प्रदेश के सिवनी की तरफ जा रही थी, तभी आगरा से करीब 10 किमी दूर भांडई के पास आग लग गई. आगरा रेलवे डिवीजन पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चला है. वहीं इस घटना में ट्रेन के दो डिब्बे पूरी तरह से जल गए हैं और दो डिब्बे प्रभावित हुए हैं, चारों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है. स्थित अब कंट्रोल में है.
ये भी पढ़ें-"बकरे की अम्मा कितने दिन खैर मनाएगी": महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की बैठक से पहले निशिकांत दुबे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं