विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2022

Agnipath Protest : सिकंदराबाद हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने का लगा आरोप

सिकंदराबाद में अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को हुई हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंंड को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

सरकार के गले की फांस बनी अग्निपथ योजना
सिकंदराबाद:

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर शुक्रवार को हुई हिंसा के सिलसिले में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड अवुला सुब्बा राव को बताया जा रहा है. सिकंदराबाद में प्रदर्शनकारियों द्वारा कई ट्रेनों में आग लगा दी गई थी. तब भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक अवुला सुब्बा राव ने कथित तौर पर भीड़ को जुटाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और सिकंदराबाद में आगजनी और तोड़फोड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

राव आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से हैं और पिछले कुछ वर्षों से सेना के उम्मीदवारों के लिए एक प्रशिक्षण अकादमी चला रहे हैं, जिसकी नरसरावपेट, हैदराबाद और कम से कम सात अन्य स्थानों पर शाखाएं हैं. पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के लिए राव को गिरफ्तार कर लिया. हिंसक प्रदर्शन में वारंगल के 19 वर्षीय राजेश की मौत हो गई थी. जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए थे. ये हादसा तब घटा जब शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए और तीन यात्री ट्रेनों पर हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ ने ट्रेन के डिब्बों को जला दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें: Video : स्टेशन पर RPF कर्मी ने फरिश्ता बन बचाई महिला की जान, रेलवे ने वीडियो शेयर की खास गुजारिश

पुलिस ने राज्यभर से हिंसा के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया है. सरकार द्वारा सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए मंगलवार को 'अग्निपथ' योजना का अनावरण करने के बाद कई राज्यों में आंदोलन शुरू हो गया. इस योजना के तहत, 17.5 वर्ष से 23 वर्ष की आयु के लोगों को चार साल के कार्यकाल के लिए सेवाओं में शामिल किया जाएगा. इस अवधि के दौरान, उन्हें ₹ 30,000-40,000 प्लस भत्तों के बीच मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा, इसके बाद ग्रेच्युटी और पेंशन के बिना अधिकांश के लिए सेवानिवृत्ति अनिवार्य होगी.

VIDEO: अग्निपथ को लेकर डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार, अग्निवीरों को 16 पब्लिक सेक्‍टर में 10% आरक्षण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agnipath Protest, Protest Against Agnipath, Secunderabad Violence, Secunderabad Violence Mastermind
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com