संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो अधिकारियों (नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल) द्वारा पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर की गई टिप्पणी की निंदा की है, जिसने मुस्लिम देशों में हंगामा मचा दिया है.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, हम भाजपा के दो अधिकारियों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की निंदा करते हैं लेकिन हमें यह देखकर खुशी हुई कि पार्टी ने सार्वजनिक रूप से उन टिप्पणियों की निंदा की है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, "हम धर्म या आस्था की स्वतंत्रता सहित मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर भारत सरकार के साथ वरिष्ठ स्तर पर नियमित रूप से जुड़ते रहे हैं और हम भारत को मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं."
पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर हुई हिंसा के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करेगा बजरंग दल
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने 26 मई को पैगंबर मोहम्मद पर एक टेलीविजन डिबेट में टिप्पणी की थी, जिसका इस्लामिक देशों में विरोध हो रहा है और उसके खिलाफ प्रदर्शनों को गति मिली है.
बीजेपी नेताओं की टिप्पणी का धनी अरब देशों में राजनयिक स्तर पर विरोध किया गया, जहां आमतौर पर भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों का आनंद लिया जाता रहा है. बांग्लादेश में भी प्रदर्शनकारियों ने प्रधान मंत्री शेख हसीना से इस मामले में भारत से औपचारिक निंदा की मांग करने को कहा है.
उधर, बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कढ़ोर कार्रवाई की है. बीजेपी ने जहां नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है, वहीं नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
वीडियो : पैगंबर विवाद को लेकर हुई हिंसा में 70 नामजद सहित 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं