टैक्स के बाद अब टोल भी सरकार बड़ी राहत देने वाली है! केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को यह इशारा किया. बकौल गडकरी यह राहत ऐसी होगी जिसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि नई-नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर के प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को कम करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए कई नई परियोजनाएं शुरू की जा रहे हैं.
NDTV इंडिया को दिए इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने टोल स्कीम की ओर किया इशारा
गडकरी ने NDTV इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि सरकार जल्द ही एक ऐसी स्कीम लाने जा रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय की स्टडी पूरी हो चुकी है. जल्द ही स्कीम सामने आ जाएगी. यह स्कीम ऐसी होगी, जिससे सबको बड़ी राहत मिलेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गडकरी ने बरकरार रखा सस्पेंस
इस सवाल पर कि क्या टोल खत्म हो जाए या कम हो जाएगा, पर गडकरी ने सस्पेंस बरकरार रखा. उन्होंने कहा कि इस स्कीम की घोषणा जल्द हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार सैटलाइट बेस्ड टोल सिस्टम पर काम कर रही है. इस पर भी कुछ फैसला होगा, लेकिन यह स्कीम इससे अलग होगी. उन्होने बताया आने वाले कुछ ही दिनों में लोगों की टोल वाली नराजगी दूर हो जाएगी.
- पांच साल के अंदर दिल्ली में एक भी डीजल बस दिखेगी नहीं, सारी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगे.
- मेरे पास 100% ऐथनॉल पर चलने वाली गाड़ी है.
- टाटा, सुजुकी, महिंद्रा,सुजुकी आदि भी ऐथनॉल वीकइल ला रहे हैं.
- डीजल, पेट्रोल कार ट्रक-बस की कीमत एक हो जाएगी.
- आने वाले समय में देश में साल में 1 लाख इलेक्ट्रिक बसें बनेंगी.
)
नितिन गडकरी, केंद्रीय परिवहन मंत्री
महत्वकांशी परियोजनाओं के बारे में भी की बात
मास रैपिड ट्रांसपोर्ट और रोप वे केबल पर काम कर रहे हैं. टोटल राज्य सरकार से हमें 360 प्रपोजल मिले हैं और 6 महीने में हम 50 प्रोजेक्ट्स शुरू कर देंगे और आने वाले वक्त में हम स्काई में चलने वाली बस पर भी काम कर रहे हैं ताकि ट्रैफिक की समस्या को कम किया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं