बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने (Shahrukh Khan Threat Call) की धमकी मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार रायपुर के जिस शख्स के मोबाइल से बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख के लिए धमकी भरा कॉल आया, दरअसल उसका मोबाइल चोरी हो चुका है.पुलिस ने बताया कि फैजान खान नाम के इस शख्स ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसने अपना मोबाइल चोरी होने की शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस अब मोबाइल चोर की तलाश कर रही है.फैजान पेशे से डॉक्टर और वकील है. पहले वो मुंबई के लालबाग में रहता था. अब रायपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करता है.
फैजान के फोन से धमकी
सूत्रों के मुताबिक रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख को जान से मारने की धमकी दी है. धमकी मिलते ही पुलिस यह पता लगाने में जुट गई कि यह किसी की शरारत है या फिर सच में शाहरुख की जान को खतरा है. जानकारी के मुताबिक शाहरुख को जाने से मारने की धमकी 5 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर दी गई थी. फैजान नाम के शख्स के नंबर से मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन नंबर पर कॉल किया था. इस कॉल को रिसीव किया था कांस्टेबल संतोष घोड़के ने. कॉल करने वाले ने फिरौती मांगी थी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. मोबाइल नंबर का पता लगाते हुए वह रायपुर पहुंची.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: Shahrukh khan
धमकी देने वाले ने क्या कहा?
- शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टैंड वाला है ना…उसने अगर मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए तो मार डालूंगा
- पुलिस कर्मी- कौन बोल रहे हो ? कहा से बोल रहे हो?
- जवाब: वो मैटर नहीं करता…लिखना है तो मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो. इतना कहकर उसने फोन कट कर दिया.
शाहरुख को धमकी देने वाला हिरासत में
मुंबई पुलिस ने इसके बाद रात 9 बजे FIR दर्ज की. जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी भरा कॉल किया गया वह फैजान खान नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है. ये कॉल रायपुर से की गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने फोन कॉल करने वाले नंबर की लोकेशन का पता लगाया और रायपुर पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: यासीन मलिक की पत्नी ने लिखी है मदद की चिट्ठी, अब क्या करेंगे राहुल?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं