विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

संसद में राष्ट्रपति के संबोधन के बाद बोले राहुल गांधी- मेरा रुख आज भी वही, राफेल सौदे में चोरी हुई

अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है.'

संसद में राष्ट्रपति के संबोधन के बाद बोले राहुल गांधी- मेरा रुख आज भी वही, राफेल सौदे में चोरी हुई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी. (File Photo)
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, बाहर आते हुए गांधी ने संसद भवन में यह टिप्पणी की. अभिभाषण के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, 'मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है.' बता दें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को संयुक्त सत्र में संबोधित किया. सेना एवं सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ने की ओर ध्यान दिलाते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे' हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं.

संसद के ऐतिहासिक कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि सरकार द्वारा ‘मेक इन इंडिया' के तहत आधुनिक अस्त्र-शस्त्र बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और ‘अपाचे' हेलीकॉप्टर निकट भविष्य में मिलने जा रहे हैं.

संसद में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 'तीन तलाक और हलाला को हटाना है'; पढ़ें संबोधन की 10 खास बातें 

उन्होंने कहा कि आधुनिक राइफल से लेकर तोप, टैंक और लड़ाकू जहाज तक भारत में बनाने की नीति को सफलता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में बन रहे रक्षा गलियारा इस मिशन को और मजबूती प्रदान करेंगे. अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए रक्षा उपकरणों के निर्यात को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर NDTV से बोले राहुल गांधी- मैं प्रक्रिया में शामिल नहीं, पार्टी चुनेगी प्रमुख

राष्ट्रपति ने कहा कि सैनिकों और शहीदों का सम्मान करने से सैनिकों में आत्म-गौरव और उत्साह बढ़ता है तथा हमारी सैन्य क्षमता मजबूत होती है. इसीलिए सैनिकों और उनके परिवार-जनों का ध्यान रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि ‘वन रैंक वन पेंशन'के माध्यम से पूर्व सैनिकों की पेंशन में बढ़ोतरी करके तथा उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करके, उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन- लोगों ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के लिए दिया स्पष्ट बहुमत

राष्ट्रपति ने कहा, ‘आजादी के सात दशक के बाद, मेरी सरकार द्वारा दिल्ली में इंडिया गेट के समीप बनाया गया ‘नेशनल वॉर मेमोरियल' शहीदों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की विनम्र श्रद्धांजलि है. इसी तरह देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले हमारे पुलिस बल के जवानों की स्मृति में, मेरी सरकार ने ‘नेशनल पुलिस मेमोरियल' का निर्माण किया है.'

...जब भारतीय मिग और फ्रांसीसी राफेल विमानों ने कर्नाटक के एक छोटे द्वीप पर बरसा दिए बम

Video: तीन तलाक और हलाला को हटाना है: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rafale Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com