कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Elections 2023) से पहले बीजेपी में विवाद देखने को मिल रहा है. जगदीश शेट्टर के बाद एक अन्य लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी भी पार्टी से नाराज हो गए हैं. जानकारी के अनुसार टिकट नहीं मिलने के कारण वो नाराज हैं. नाराज सावदी को मनाने पहुंचे बीजेपी नेताओं को उनके समर्थकों ने भगा दिया. इधर पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी की मजबूती माने जाने वाले लिंगायत समुदाय के अन्य नेता जगदीश शेट्टर और ईश्वरप्पा भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं.
गौरतलब है कि तीन लिंगायत नेताओं की नाराजगी को पार्टी के लिए खतरे की घंटी के तौर पर माना जा रहा है. -इस बीच अनुसूचित जाति के बीजेपी MLA एम पी कुमारास्वामी ने भी बीजेपी छोड़ दी है. एमएलसी आर शंकर भी बीजेपी से अलग हो गए हैं. 10 फीसदी की आबादी वाले कुरबा नेता ईश्वरप्पपा के समर्थन में भी कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जल्द सुलझ जाएंगे विवाद: सीएम बसवराज बोम्मई
इधर पूरे मामले पर सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि जो टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे उनमें से कुछ ने इस्तीफा दिया है. और कुछ लोग आलाकमान के साथ बातचीत कर रहे है. मैं भी कोशिश कर रहा हूं--मुझे उम्मीद है कि हालात जल्द ही बेहतर हो जाएंगे.
ईश्वरप्पा नहीं लड़ेंगे चुनाव
इससे पहले कर्नाटक बीजेपी के सीनियर नेता के एस ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखा है. उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है. ईश्वरप्पा ने कहा- 'मैंने बेंगलुरु में हुई कर्नाटक बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में अपने फैसले के बारे में बताया था, लेकिन पार्टी के नेताओं प्रह्लाद जोशी, नलिन कुमार कतील समेत अन्य नेताओं ने मेरे फैसले को इनकार कर दिया था.'
कांग्रेस में भी हंगामा
कांग्रेस भी इस हंगामे से बची नही है. पुत्तूर से बीजेपी से कांग्रेस में आए एक नेता को टिकट पार्टी ना दे इस मांग के साथ पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए. उन्होंने जमकर हंगामा किया. कांग्रेस नेता का कहना था कि बीजेपी से जो आया है उसको अगर टिकट दिया जाएगा तो यह हमारे पार्टी के नियम का उल्लंघन होगा. जिसमें यह कहा गया है कि कोई भी पार्टी में आए तो पहले 5 साल काम करें और उसके बाद ही उसको टिकट मिले. हम चाहते हैं कि उसे टिकट ना दिया जाए.
10 मई को वोटिंग, 13 मई को नतीजे
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे. इसके नतीजे 13 मई को आएंगे. कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं