बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आख़िरकार 84 दिन बाद कैबिनेट बैठक के लिए अपने सरकारी बंगले एक अन्ने मार्ग से बाहर निकले. नीतीश कुमार अपने बंगले से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कार्यालय संवाद गए जहां मंगलवार शाम कोरोना वायरस संकट के बाद पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी. कोरोना के बाद अब तक कैबिनेट बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होती थीं. नीतीश कुमार के अधिकारियों का कहना है कि चार दिन पहले पर्यावरण दिवस की एक बैठक के लिए एक अन्ने मार्ग से संवाद के लिए गए थे.
बिहार के मुख्य मंत्री , नीतीश कुमार आख़िरकार 84 दिन बाद सरकारी बंगले से निकले और दस मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कार्यालय' संवाद ‘ में कैबिनेट की बैठक के लिए गये । ये सब विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट के बाद हुआ । pic.twitter.com/PiUG5RrwWN
— manish (@manishndtv) June 9, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि इससे पहले तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अन्य नेताओं ने ट्वीट करके सीएम के करीब तीन माह से अपने बंगले से बाहर न निकलने पर निशाना साधा था. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा था-आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं.आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM हैं. अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा. लेकिन अब तो निकलिए.
आदरणीय मुख्यमंत्री जी,
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 9, 2020
इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले है। आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM है।
अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूँगा। लेकिन अब तो निकलिए।
तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा-देशवासी कह रहे है कि बिहार के CM को डर लगता है. सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए आप प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कांफ़्रेंस करते है लेकिन आम जनता को आपने पूछा तक नहीं. क्वारंटाइन सेंटरो में आपने जनता की क्या दुर्गति की यह किसी से छुपा नहीं है. अब तो जागिए अब तो जागिए....गौरतलब है कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में वहां सियासी आरोपों-प्रत्यारोपों को दौर जोर पकड़ रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं