विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

प्रज्ञा ठाकुर Vs राहुल गांधी : गोडसे पर माफी तो राहुल पर वार, मुझे आतंकी कहना महिला सांसद का अपमान

महात्‍मा गांधी के हत्‍यारे नाथुराम गोडसे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया था, उस पर संसद में आज सफाई पेश की. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि बापू की देश सेवा का मैं सम्‍मान करती हूं.

प्रज्ञा ठाकुर Vs राहुल गांधी : गोडसे पर माफी तो राहुल पर वार, मुझे आतंकी कहना महिला सांसद का अपमान
भोपाल से सांसद हैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

महात्‍मा गांधी के हत्‍यारे नाथुराम गोडसे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने जो बयान दिया था, उस पर संसद में आज सफाई पेश की. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि बापू की देश सेवा का मैं सम्‍मान करती हूं. सदन में सफाई पेश करते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि इसी सदन के एक सदस्य ने मुझे आतंकवादी कहा. अदालत से दोष साबित हुए बगैर किसी को भी आतंकवादी कहना कानून के खिलाफ है. ये एक महिला, एक सांसद और एक महिला का अपमान है. प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. महात्‍मा गांधी के नारे लगाए. कांग्रेस के सांसदों ने प्रज्ञा ठाकुर को निलंबित करने की मांग कर रहे थे.

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर जो बोल रही है वही बीजेपी और आरएसएस की आत्‍मा है. इसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की मांगकर मैं अपना समय गंवाना नहीं चाहता हूं. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को एक देशभक्त कहा है. यह भारतीय संसद के इतिहास में एक दुखदायी दिन है.'

प्रज्ञा ठाकुर ने सदन में अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि मुझे आतंकी कहा गया है, यह कानून के खिलाफ है. बीजेपी की ओर से कई नेताओं ने इस मुद्दे पर प्रज्ञा ठाकुर का साथ दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की. कल सदन में इसी मसले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि गांधी के लिए ऐसी सोच रखने की भी मैं निंदा करता हूं. प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी गोडसे को देशभक्‍त करार दिया था उस समय पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसकी निंदा की थी और कहा था कि मैं इसके लिए उन्‍हें कभी माफ नहीं कर पाउंगा.

गोडसे को 'देशभक्त' बताने पर प्रज्ञा ठाकुर की सफाई- 'बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत किया'​


अन्य बड़ी खबरें :

प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाले अपने बयान पर लोकसभा में सफाई दी, विपक्ष का हंगामा

गोडसे पर बयान देकर प्रज्ञा ठाकुर ने BJP की फिर कराई फजीहत, अब पार्टी नेताओं को दी सफाई

प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- गोडसे से गांधी की हत्या की 'भूल' हुई लेकिन वह...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paragya Thakur, Rahul Gandhi, Nathu Ram Godse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com