- कल्याण सिंह ने की थी अलीगढ़ का नाम बदलने की कोशिश
- 2019 में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम किया प्रयागराज
- योगी सरकार ने बदले दो रेलवे स्टेशनों के नाम
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Government) में इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब अलीगढ़ का नाम (Aligarh name change) भी बदले जाने की तैयारी है. अलीगढ़ नगर निगम की बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर 'हरिगढ़' रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ है. इसकी रिपोर्ट भी योगी सरकार को भेजी गई है. अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ नगर निगम की मीटिंग में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ (Harigarh) किये जाने का प्रस्ताव पेश किया गया था. बैठक में सभी पार्षदों ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया. भारतीय जनता पार्टी के पार्षद संजय पंडित के सुझाव पर इस प्रस्ताव को पेश किया गया.
अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग काफी पुरानी है. विश्व हिन्दू परिषद ने साल 2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्राचीन नाम हरिगढ़ ही है. इसे बाद में अलीगढ़ कर दिया गया था, इसलिए इसे अलीगढ़ को हरिगढ़ किया जाना चाहिए. वैसे भी देश और यूपी की सियासत में इस जिले और शहर की अपनी अहमियत रही है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सीएम योगी ने सभा में अलीगढ़ को हरिगढ़ से किया था संबोधित
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अलीगढ़ पहुंचे थे, तो उन्होंने भी इसे हरिगढ़ के नाम से संबोधित किया था. तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जल्द नाम बदल सकती है. अब इस संबंध में नगर निगम से प्रस्ताव पास होने के उम्मीद और बढ़ गई है.
योगी सरकार ने बदले कई जिलों के नाम
इससे पहले भी योगी सरकार में कई जिलों के नाम बदले जा चुके हैं. इस क्रम में साल 2019 में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया था. इसके साथ ही दो रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं, जिनमें मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखा गया है.
ये भी पढ़ें:-
"डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है.." : CM योगी आदित्यनाथ
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, रामपुर में मौलाना मोहम्मद जौहर ट्रस्ट से वापस ली जाएगी जमीन
दिल्ली सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से की ये अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं