उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोरांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन (केंद्र और प्रदेश) की सरकार जो बोलती है, वो करके दिखाती है. उन्होंने कहा कि इस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग लाभान्वित हुए हैं.
संगम नगरी में 3357 करोड़ रुपये की 424 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, प्रयागराज में संगम की तरह सनातन हिंदू संस्कृति में अनेक जातियां एकजुट होकर परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाने का काम करती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को आज किसी ने सम्मान देने का कार्य किया है, तो वो हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जिनके नेतृत्व में सरकार ने आंबेडकर के निवास स्थान से लेकर उनकी कर्मस्थली तक को सम्मान के साथ जोड़ा है और उनकी स्मृति को जीवंत बनाने के लिए उनका स्मारक बनवाने का कार्य किया है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तिथि 15 नवंबर को जनजाति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. वहीं, 26 नवंबर की तिथि संविधान दिवस के रूप में मनायी जाए, ये भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव हुआ है.
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत के विकास में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. देश और प्रदेश की सरकार आम जनता के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा, "पूर्व की सरकारों में आम जनता के अधिकारों का लाभ किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने बिचैलियों का खेल खत्म करते हुए सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं