शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त और प्रशासक इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर ‘स्ट्रीट फर्नीचर' खरीदने में 263 करोड़ रुपये के संभावित घोटाले पर जवाब मांगा है. ठाकरे ने 26 अप्रैल को लिखे अपने पत्र में आरोप लगने के बाद गठित तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति की रिपोर्ट और वीर जीजामाता प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए सभी बोलीदाताओं के गुणवत्ता परीक्षणों की रिपोर्ट प्रदान करने का अनुरोध किया.
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि 'पूरी प्रक्रिया बीएमसी के एक विशेष ठेकेदार मित्र के पक्ष में की गई धांधली प्रतीत होती है'.वर्ली से विधायक ठाकरे ने एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'पिछले कुछ महीनों में, बीएमसी की ओर से प्रक्रियाओं और वित्तीय लेन-देन में कई अनियमितताएं सामने आई हैं ... मैं बीएमसी के एक ठेकेदार मित्र और सरकार में बैठे लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मेरे शहर की सड़कों पर मेरे शहर की मेहनत की कमाई से फर्नीचर खरीदने में हुईं अनियमितता पर और स्पष्टता चाहता हूं.”
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, “...एक ठेकेदार को ‘स्ट्रीट फर्नीचर' के लिए 263 करोड़ रुपये का टेंडर मिला. एक मुंबई वासी होने के नाते मेरे द्वारा पूछे गए कई सवालों का बीएमसी ने उत्तर नहीं दिया है.” पिछले महीने, ठाकरे ने बेंच सहित ‘स्ट्रीट फर्नीचर” खरीदने की मुंबई नगर निकाय की योजना में 263 करोड़ रुपये के 'घोटाले' का आरोप लगाया था.
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं