अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) का दिसंबर, 2023 में कार्गो वॉल्यूम 42% (YoY) बढ़कर 35.65 MMT हो गया है. अप्रैल-दिसंबर के दौरान यानी FY24 के 9 महीने में कंपनी का सालाना कार्गो वॉल्यूम ग्रोथ 23% बढ़कर 311 MMT रहा है.
अदाणी पोर्ट्स की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के पोर्टफोलियो में 10 पोर्ट्स ने अबतक का सबसे ज्यादा कार्गो वॉल्यूम दर्ज किया है. अप्रैल-दिसंबर के दौरान मुंद्रा पोर्ट ने 5.5 MTEUs कार्गो वॉल्यूम को संभाला है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस साल अबतक (YTD) लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 22% बढ़ा है और GPWIS वॉल्यूम 47% बढ़ा है. ड्राई बल्क कार्गो हैंडलिंग में 63% की ग्रोथ और कंटेनर हैंडलिंग में 28% की बढ़ोतरी (YoY) दर्ज की गई.
अदाणी पोर्ट्स की नई उपलब्धि
अदाणी पोर्ट के CEO करण अदाणी ने कहा कि APSEZ ने 300 MMT कार्गो के स्तर को केवल 266 दिनों में हासिल कर लिया, जबकि इसका पिछला सर्वश्रेष्ठ पिछले वित्त वर्ष में 329 दिनों का था.
अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ के CEO करण अदाणी ने कहा, "ये उपलब्धि साबित करती है कि इंडस्ट्री की लीडिंग ग्रोथ को हासिल करने के लिए ऑपरेशनल क्षमता को बढ़ाने की हमारी रणनीति नतीजे दे रही है. अब हम वित्त वर्ष 2024 में 400 MMT से अधिक कार्गो वॉल्यूम का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जो चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में दी गई हमारी गाइडेंस रेंज (370-390 MMT) की ऊपरी सीमा को पार कर जाएगा."
अप्रैल से दिसंबर 2023 के दौरान, APSEZ के कई पोर्ट्स ने नए कीर्तिमान बनाए. फ्लैगशिप पोर्ट, मुंद्रा ने अप्रैल-दिसंबर के दौरान 5.5 MTEUs कार्गो हैंडल किया और कंटेनर वॉल्यूम FY24 में 7 MTEUs को पार करने की दिशा में है. इसने सिर्फ 261 दिनों में 3000 जहाजों को मैनेज किया है, जबकि इसका पिछला रिकॉर्ड FY23 में 288 दिनों का था.
अदाणी पोर्ट्स का शेयर मंगलवार को 1082.90 रुपये की ऊंचाई तक पहुंचा, अंत में ये 2.97% की तेजी के साथ 1079 रुपये पर बंद हुआ.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं