अदाणी ग्रुप गुजरात के रेगिस्तानी इलाके के कच्छ के रण में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाने जा रहा है. यह 726 वर्ग किमी में फैला हुआ होगा. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक्स (पूर्व टि्वटर) पर एक पोस्ट में लिखा है कि यह 2 करोड़ से ज्यादा घरों को बिजली देने के लिए 30 गीगावॉट पैदा करेगा.
गौतम अदाणी ने लिखा है, "हम दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाने जा रहे हैं और हमें रिन्यूएबल एनर्जी में भारत की प्रभावशाली प्रगति में अहम भूमिका निभाने पर गर्व है. चुनौतियों से भरे रण रेगिस्तान में 726 वर्ग किमी में फैला यह प्रोजेक्ट अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है. हम 2 करोड़ से अधिक घरों को बिजली देने के लिए 30 गीगावॉट का उत्पादन करेंगे."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साथ ही उन्होंने लिखा, "इसके अलावा सिर्फ 150 किलोमीटर दूर हमारी कर्मभूमि मुंद्रा में हम सौर और पवन ऊर्जा के लिए दुनिया के सबसे गहन और इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहे हैं. सस्टेनेबल एनर्जी की दिशा में भारत के सफर में यह एक पड़ाव साबित होगा, जिससे सौलर एलायंस तथा आत्मनिर्भर भारत पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होगी."
Proud to play a crucial role in India's impressive strides in renewable energy as we build the world's largest green energy park. This monumental project, covering 726 sq km in the challenging Rann desert, is visible even from space. We will generate 30GW to power over 20 million… pic.twitter.com/FMIe8ln7Gn
— Gautam Adani (@gautam_adani) December 7, 2023
गौतम अदाणी ने एक्स पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट के चल रहे काम को देखा जा सकता है.
अदाणी समूह के इस प्रोजेक्ट से भारत की ग्रीन एनर्जी क्षमता में इजाफा होने की उम्मीद है, इसके अलावा COP में जलवायु को लेकर की गई प्रतिज्ञाओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी
दिव्यांगों की मदद के लिए अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल, रोजगार मेले का आयोजन कर 111 को दी नौकरी
भारत 2021 में आयोजित COP26 में एक महत्वाकांक्षी पांच-भाग वाली "पंचामृत" प्रतिज्ञा के लिए प्रतिबद्ध है. इनमें 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म बिजली क्षमता तक पहुंचना, रिन्यूएबल एनर्जी से सभी एनर्जी की जरूरतों का करीब आधा हिस्सा जनरेट करना और साल 2030 तक उत्सर्जन में 1 बिलियन टन की कटौती करना शामिल है.
दुनिया के रईसों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंचे गौतम अदाणी, एक दिन में $12 बिलियन बढ़ी दौलत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं