विज्ञापन

मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा कि इस लाइन के चालू होने से मुंबई को एक आधुनिक पावर कॉरिडोर मिल गया है. एडवांस VSC बेस्ड HVDC टेक्नोलोजी वाला यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा किया गया प्रोजेक्ट है.

मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू

मुंबई और वृहद मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) में बिजली सप्लाई सुविधा की मजबूती की दिशा में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) की सहायक कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (AEMIL) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने कुदूस और आरे के बीच 1,000 मेगावॉट की हाई वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) ट्रांसमिशन लिंक को चालू कर दिया है.

30KM ओवरहेड, 50KM अंडरग्राउंड लाइन

इस प्रोजेक्ट के तहत 30 किलोमीटर लंबी ओवरहेड लाइन और 50 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर बनाया गया है. इसे खासतौर से मुंबई जैसे घनी आबादी वाले शहर की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसकी एक बड़ी खासियत इसमें लगा दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट HVDC सबस्टेशन है. अक्टूबर 2020 में मुंबई में हुए ब्लैकआउट के बाद इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना की गई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

अक्षय ऊर्जा के लिए भी हो सकेगा इस्तेमाल

इस HVDC ट्रांसमिशन लाइन के जरिए अब मुंबई और एमएमआर के इलाकों में बाहर से ज्यादा बिजली लेकर सप्लाई की जा सकेगी. रिन्यूएबल एनर्जी के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा. वैसे तो मुंबई पहले से ही नेशनल ग्रिड से जुड़ा हुआ है, लेकिन HVDC लिंक के जरिए कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो सकेगी. खासतौर से अक्षय ऊर्जा के मामले में इसका काफी फायदा होगा. 

ग्रिड होगा मजबूत, बिजली कटौती होगी कम

मुंबई महानगरीय इलाका ऊर्जा की खपत के लिहाज से सबसे प्रमुख क्षेत्रों में से एक है. AEMIL के इस प्रोजेक्ट से बिजली सप्लाई सुविधा में बड़ा सुधार होगा, शहर में पैदा होने वाली बिजली पर निर्भरता घटेगी और 1,000 मेगावॉट की अतिरिक्त बिजली बाहर से लाई जा सकेगी. इससे ग्रिड मजबूत होगा और बड़े पैमाने पर बिजली कटौती की आशंका कम हो सकेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

शहरी क्षेत्रों में बिजली की लगातार बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह एक बड़ी उपलब्धि है. इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से न सिर्फ अन्य शहरों में पैदा होने वाली बिजली की सप्लाई की जा सकेगी, बल्कि रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी यह मददगार साबित होगा. 

VSC बेस्ड HVDC तकनीक का कमाल 

इस प्रोजेक्ट में वोल्टेज सोर्स कन्वर्टर (VSC) आधारित HVDC टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है. इससे बिजली के प्रवाह पर तेजी से और सटीक नियंत्रण रखा जा सकेगा, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव कम होगा और ग्रिड को स्थिर रखने में मदद मिलेगी. ऐसे शहरी क्षेत्र, जहां जगह की कमी होती है, ये खासतौर से फायदेमंद है. 

ब्लैक स्टार्ट सुविधा का भी फायदा

इस प्रोजेक्ट के कई और फायदे हैं. इसमें डायनामिक वोल्टेज सपोर्ट मिलता है. लंबी दूरी से आने वाली बिजली का नुकसान कम होता है. इसके अलावा इसमें ब्लैक स्टार्ट जैसी सुविधा भी है, जिससे बिजली गुल होने की स्थिति में बाहरी स्रोत के बिना तेजी से सप्लाई बहाल की जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई का आधुनिक पावर कॉरिडोरः कंदर्प पटेल

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के सीईओ कंदर्प पटेल ने इस उपलब्धि पर कहा कि आरे-कुदुस ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से मुंबई को अब एक आधुनिक पावर कॉरिडोर मिल गया है, जो उच्च विश्वसनीयता के साथ बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा की सप्लाई में सक्षम है. 

सबसे तेजी से तैयार VSC बेस्ड HVDC प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि एडवांस VSC बेस्ड HVDC टेक्नोलोजी से चलने वाला यह अब तक का सबसे तेजी से पूरा किया गया प्रोजेक्ट है. इससे ग्रिड के स्थिर रहने की क्षमता बढ़ेगी, मौजूदा नेटवर्क पर बोझ घटेगा और शहर की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत बनेगी. मुंबई को स्वच्छ ऊर्जा से युक्त बेहतर भविष्य देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण साबित होगा.

ये भी देखें- अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास, CareEdge-ESG रेटिंग में 87.3 स्कोर के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com