फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez ) की आज पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) में पेशी होगी. यह उनकी बतौर आरोपी पेशी है. सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ चार्जशीट पेश की थी. ईडी ने अपनी चार्जशीट में उन्हें आरोपी बताया है. कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था.
इससे पहले अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 19 सितंबर को पूछताछ की थी. सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में अभिनेत्री को EOW ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस से आर्थिक अपराध शाखा में साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी. सूत्रों के मुताबिक-इस दौरान जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई थी. जैकलीन और पिंकी ईरानी में काफी नोकझोंक हुई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में अभिनेत्री नोरा फ़तेही से भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ कर चुकी है. पुलिस के मुताबिक, पिंकी ईरानी ने ही सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन की मुलाकात कराई थी. पिंकी ईरानी का कहना था कि जैकलीन को पता था कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है. इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए. हालांकि, जैकलीन ने कहा है कि पिंकी झूठ बोल रही है और उसे कोई जानकारी नहीं थी.
इससे पहले EOW ने जैकलीन फर्नांडिस के मैनेजर प्रशांत के पास से एक डुकाटी बाइक रिकवर की थी. इस बाइक की कीमत आठ लाख रुपये है. यह बाइक सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से प्रशांत को दिलाई थी. फरवरी 2021 में यह बाइक सुकेश ने जैकलीन के मैनेजर को दी थी.
जैकलीन फर्नांडिस से मनी लॉन्ड्रिंग केस में सात घंटे तक हुई पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं