विज्ञापन

नोएडा सेक्टर 144 में हादसा, निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, दो की मौत

मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 144 का है.पुलिस ने मामले पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

नोएडा सेक्टर 144 में हादसा, निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, दो की मौत
  • नोएडा के सेक्टर 144 में निर्माणाधीन बिल्डिंग का सेटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल
  • हादसे के तुरंत बाद फायर विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • पुलिस ने घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें सुपरवाइजर और ठेकेदार शामिल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

नोएडा में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया.यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का सेटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 144 का है.पुलिस ने मामले पर तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. 

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 144 में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान बिल्डिंग पर लगे शटरिंग अचानक नीचे गिर गया.इस दौरान ऊपर काम कर रहे मजदूर भी नीचे गिर गए.दो मजदूरों की घटना में मौत हो गई,जबकि एक मजदूर घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई.पुलिस की ओर से मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जब का एक का इलाज चालू है.

ठेकेदार और सुपरवाइजर गिरफ्तार

डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंदर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेटरिंग का काम करते वक्त गिरने की वजह से तीन लोगों को चोट लगी है. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें दो लोगों को इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना में पुलिस की ओर से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. किसी तरह के लॉयन ऑर्डर की समस्या नहीं है अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com