आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आबकारी नीति मामले के आरोपपत्र में ‘फर्जी' तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) का नोटिस भेजवाया है. संजय सिंह ने ED के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और कथित आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेन्दर को मानहानि का नोटिस भेजा है.
लीगल नोटिस में अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. नोटिस में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली आबकारी मामले में चार्जशीट में मेरा नाम झूठा डाला गया, जबकि किसी गवाह ने मेरा नाम ही नहीं लिया. सिंह ने कहा कि मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत ईडी ने मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है. संजय सिंह ने कहा कि मेरे खिलाफ कई गवाह और सुबूत तक नहीं हैं फिर भी मेरा नाम आबकारी मामले में डाल दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आबकारी नीति मामले के आरोप पत्र में ‘फर्जी' तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेंगे.बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. इस मामले में दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल तक से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं