प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच के तहत सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. जांच एजेंसी के राष्ट्रीय राजधानी में ओखला इलाके में स्थित अमानतुल्लाह खान के आवास पर तलाशी लेने के बाद पीएमएलए के प्रावधानों के तहत उन्हें हिरासत में लिया गया.
वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं के आरोप
विधायक के खिलाफ धन शोधन का मामला दो प्राथमिकी से जुड़ा है. वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं के आरोप में खान के खिलाफ एक प्राथमिकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दर्ज कराई थी जबकि दूसरी प्राथमिकी आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दर्ज कराई थी. सूत्रों ने कहा कि खान (50) ने ईडी के कम से कम 10 समन को नजरअंदाज किया. आखिरी बार वह अप्रैल में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधायक और उनकी पार्टी ने सबसे पहले सुबह छह बजकर 29 मिनट पर सोशल मीडिया ‘एक्स' पर इस खबर का खुलासा किया कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके ओखला स्थित घर पर पहुंची है. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी एक वीडियो पोस्ट किया. ‘एक्स' पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने पोस्ट किया कि ईडी के लिए एकमात्र काम ‘‘भाजपा के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना और उसका मनोबल तोड़ना'' है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग नहीं टूटते, उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता है.
अमानतुल्लाह ने जन कल्याण के पैसे का गबन किया : बांसुरी स्वराज
आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ईडी रेड को लेकर सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खान पर जनकल्याण फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अमातुल्लाह खान के घर पर ईडी रेड को एकदम सही ठहराते हुए कहा, “अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बहुत ही संगीन आरोप हैं. जब वो वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उन्होंने अवैध तरीके से लोगों को नौकरियों में भर्ती किया. उन्होंने वो पैसा जो जन कल्याण के लिए लगाना था, उस पैसे का गबन किया, उस पैसे का गलत इस्तेमाल किया.”
उन्होंने ईडी छापेमारी को बिलकुल सही करार दिया. बोलीं, “सीबीआई उनके खिलाफ जांच कर रही थी. ईडी ने जो आज उनके यहां पर रेड की है वह एकदम जायज है. कोई भी व्यक्ति, वह कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो? वह कानून के दायरे के बाहर नहीं है इसलिए अमान उल्लाह खान की जवाबदेही बनती है.” भाजपा के ही सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को आदतन अपराधी बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सारे विधायक भ्रष्ट हैं, जब ये लोग जांच के दायरे में आते हैं जो चिल्लाना शुरु कर देते हैं. अमानतुल्लाह खान के ऊपर वक्फ बोर्ड के इतने केस है लेकिन जांच एजेंसी जब जांच कर रही है तो शोर मचा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी आदतन अपराधी हैं. उनकी शोर मचाने की आदत है.
(भाषा,आईएएनएस इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं