दिल्ली पुलिस ने ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दिल्ली पुलिस अमानतुल्लाह खान को ट्रेस कर रही है. हालांकि, मिली जानकारी के मुताबिक आप विधायक अमानतुल्लाह खान अपने घर पर मौजूद नहीं हैं.
आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया में पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जामिया में शाहबाज खान को हिरासत में लेने के लिए अभियान चलाया था, जिस पर हत्या के प्रयास का आरोप था. पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया, तो अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने उसकी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाया.
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने सोमवार को जामिया इलाके में भगोड़े आरोपी शाहबाज खान को पकड़ने के लिए रेड की. इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया. उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प और धक्का-मुक्की के बाद आरोपी शाहबाज खान मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों में से कुछ लोग आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के समर्थक बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस घटना के बाद इलाके में छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है. वहीं अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने 23,639 वोटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनीष चौधरी को हराया. अमानतुल्लाह खान को कुल 88,943 वोट मिले, जबकि भाजपा के मनीष चौधरी 65,304 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे.
चुनाव में जीत कते बाद अमानतुल्लाह खान ने AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में मुझे हर तरफ से घेरने के कोशिश की गई. ओखला में आज तक कभी गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं आया. लेकिन इस बार राहुल गांधी भी दो बार यहां आए. दूसरी तरफ AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने पूरी तरह से यहां डेरा डालकर रखा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं