दिल्ली में विधायकों के वेतन में वृद्धि (Delhi MLA salary Hike) के फैसले को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आऱोप लगाया कि दिल्ली में विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ोतरी पर आप गलतबयानी कर रही है. दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा किसैलरी बढ़ोतरी मामले में वो आम आदमी पार्टी के बयान की निंदा करते हैं. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का कहना है कि केंद्र सरकार को भेजे प्रस्ताव में जो सैलरी ₹2,10,000 होनी थी, उसे अस्वीकार कर दिया गया है और इसे 90,000 रुपये प्रति माह किया गया है.
जबकि वास्तविकता यह है कि सैलरी को 54,000 से बढ़ाकर 90,000 रुपये किया गया है जो कि अभी 70% से अधिक की बढ़ोतरी है. यह बात ठीक है कि 2011 से विधायकों की सैलरी में कोई वृद्धि नहीं हुई है जो प्रस्ताव साल 2015 में दिल्ली विधानसभा में पास किया गया था उसमें नियमों का उल्लंघन किया गया था इसलिए उस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली.फिर दिल्ली सरकार ने पिछले साल ही दोबारा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दोबारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिले 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है इसलिए केंद्र ने फैसला लेने में कोई देरी नहीं की. 6 महीने से अधिक का समय लेने के बाद आप उसे कैबिनेट में लाते हैं और दोषारोपण करते हैं जो ठीक नहीं है.
दिल्ली कैबिनेट ने विधायकों के वेतन-भत्ता बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. दिल्ली कैबिनेट के प्रस्ताव के मुताबिक अब दिल्ली के विधायकों को ₹30,000/महीना वेतन मिलेगा.जबकि अभी दिल्ली के विधायकों को प्रति माह ₹12,000 वेतन मिलता है. विधायकों को वेतन और अन्य भत्तों को मिलाकर कुल 90 हजार रुपये प्रति महीना मिलेगा. अभी विधायकों का वेतन-भत्ता 54 हजार रुपये प्रति महीना है.
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्ता के मामले में कुछ सुझाव भी दिए हैं. केंद्र सरकार द्वारा दिए सुझाव पर ही दिल्ली कैबिनेट ने चर्चा करके नए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.2011 के बाद यानी दस साल से दिल्ली के विधायकों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं