विज्ञापन
This Article is From May 17, 2024

केरल से गोवा घूमने आए व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत

पुलिस ने कहा कि मंगलवार की रात अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे अखिल, उनकी पत्नी और एक पुरुष मित्र समुद्र तट के पास गिर गए.

केरल से गोवा घूमने आए व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत
प्रतीकात्मक

केरल के 35 वर्षीय एक पर्यटक की गोवा के मीरामार समुद्र तट के पास बिजली गिरने से मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ गोवा घूमने आए थे. मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी अखिल विजयन (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि मंगलवार की रात अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे अखिल, उनकी पत्नी और एक पुरुष मित्र समुद्र तट के पास गिर गए.

अखिल बेहोश हो गए, उन्हें एम्बुलेंस से सात किलोमीटर दूर बम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.'' पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट में अखिल की मौत का कारण 'बिजली का झटका' बताया गया है. मीरामार समुद्र तट पर हमेशा पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रहती है, जो राजधानी पणजी से तीन किलोमीटर दूर है. हर साल लगभग आठ मिलियन पर्यटक तटीय राज्य में आते हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lighting Kills Tourist On Goa Beach, Kerala Tourist Dies In Goa, Goa News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com