विज्ञापन

'बंगाल में जन्मा, भाजपा का बांग्ला भाषी सीएम होगा...', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े दावे

पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने 152 में से 110 सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि बंगाल में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. महिला सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और भयमुक्त शासन को प्राथमिकता बताया.

'बंगाल में जन्मा, भाजपा का बांग्ला भाषी सीएम होगा...', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े दावे
  • गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में भाजपा की 110 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया.
  • शाह ने कहा कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली होगा और वह तृणमूल कांग्रेस के बजाय भाजपा का कार्यकर्ता होगा.
  • अमित शाह ने महिला सुरक्षा को भाजपा की प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं को डर से मुक्त करने का संकल्प जताया.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. शाह ने न सिर्फ भाजपा की जीत का दावा किया, बल्कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन को तय बताया.

152 में से 110 सीटों का दावा

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी 110 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है. उन्होंने कहा, 'दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है.'

‘बाहरी मुख्यमंत्री' के आरोप पर जवाब

टीएमसी के ‘बाहरी राज' वाले आरोप पर अमित शाह ने साफ कहा, 'बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली होगा, बंगाल की धरती पर जन्मा होगा, बंगाली बोलेगा. बस फर्क इतना होगा कि वह टीएमसी का नहीं, बीजेपी का कार्यकर्ता होगा.'

यह भी पढ़ें- दीदी जाने वाली हैं, BJP आने वाली है... बंगाल की बंपर वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा दावा

बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी

शाह ने दावा किया कि अंग, बंग और कलिंग तीनों क्षेत्रों में बीजेपी की सरकार बनेगी और यह जनादेश बदलाव के पक्ष में है.

‘भय से भरोसे' की ओर बढ़ रहा बंगाल

उन्होंने कहा कि बंगाल में अब 'आतंक के राज' का अंत और 'भय से भरोसे' की यात्रा शुरू हो चुकी है.

महिला सुरक्षा बीजेपी की पहली प्राथमिकता

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और महिलाओं को डर से मुक्त किया जाएगा.

ममता बनर्जी पर तीखा तंज

शाह ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर हमला किया जिसमें महिलाओं के रात में बाहर निकलने को लेकर टिप्पणी की गई थी. शाह बोले, 'जो मुख्यमंत्री कहे कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद निकलने की जरूरत नहीं, उसे शासन का अधिकार नहीं.'

धार्मिक उत्सवों पर हमले नहीं होंगे

उन्होंने कहा कि बंगाल में धार्मिक आयोजनों पर हमले अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. रामनवमी, सरस्वती पूजा और दुर्गा विसर्जन सब सुरक्षित होंगे.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने हुगली में जिस नाव में की सवारी उस नाविक को कितने पैसे दिए, जान लीजिए

रिकॉर्ड मतदान बदलाव का संकेत

शाह ने रिकॉर्ड मतदान को जनता के लोकतंत्र में बढ़ते भरोसे और परिवर्तन के जनादेश का संकेत बताया.

शांतिपूर्ण मतदान का दावा

उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा, कोई मौत नहीं हुई और केवल करीब 30 लोग घायल हुए.

चुनाव आयोग और सुरक्षाबलों का आभार

अमित शाह ने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और सख्त इंतजामों के लिए धन्यवाद दिया.

अमित शाह के इस आक्रामक संदेश से साफ है कि बीजेपी पहले चरण के मतदान को सत्ता परिवर्तन की मजबूत नींव मान रही है. साथ ही महिला सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और भयमुक्त शासन को चुनाव का केंद्र बनाने की पूरी तैयारी में है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMit Shah, Amit Shah In West Bengal, Amit Shah In West Bengal Live Updates, West Bengal Election, West Bengal Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com