कर्नाटक के धारवाड़ में SDM मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल कोरोना वायरस का हब बन गया है. यहां 77 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 281 हो गई है. वहीं, अभी 1822 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. इन लोगों की रिपोर्ट आज रात या फिर रविवार सुबह तक आ जाएगी. इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें वहां से जाना होगा. यहां पर छात्रों और स्टॉफ को मिलाकर 3822 का कोरोना टेस्ट होना है.
कर्नाटक में कोरोना का 'नाटक', वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बावजूद 66 मेडिकल छात्र पॉजिटिव
जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें 275 लोग बिना लक्षण वाले हैं, जबकि 6 लोगों में हल्के बुखार वाले लक्षण दिखाई दे रहे है. हालांकि, गंभीर कोई भी नजर नहीं आया है. 1000 बेड वाले अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है. वहीं, नए मरीजों को अस्पताल में नहीं लिया जा रहा है. अस्पताल का एंट्री और एग्जीट दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अभी अस्पताल में करीब 700 लोगों को इस अस्पताल में अलग-अलग बीमार के लिए इलाज चल रहा है. जो भी मरीज कोरोना नेगेटिव पाए जाएंगे, उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. नेगेटिव पाए जाने वाले डॉक्टर और स्टाफ कोविड मरीजों का इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि थर्ड ईयर के छात्रों ने फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की थी, जिसकी वजह ये संक्रमण बढ़ा बढ़ा है. यह पार्टी 2-3 दिन चली थी.
कर्नाटकः 182 छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज सील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं