4 years ago
नई दिल्ली:
देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. पहली बार दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) पर परेड हुई, इसमें कई राज्यों की झांकियां देखने को मिली. मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस बार समारोह में मुख्य अतिथि बने. उनके साथ मिस्त्र के 120 सदस्यीय दल ने भी मार्चिंग परेड में हिस्सा लिया. इस बार भारत की जीवंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दिखाने वाली 23 झांकियों ने परेड में हिस्सा लिया. इस परेड में सिर्फ मेड इन इंडिया यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले हुआ. भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई. नए भर्ती हुए अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बने.
LIVE UPDATES :-