दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ( IGI airport) ने शुक्रवार शाम को ट्वीट कर ब्रिटेन से आने वाले हवाई यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग और आइसोलेशन नियमों को लेकर निर्देशों को स्पष्ट किया है. इसमें कहा गया है कि कोविड के आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) को लेकर इंतजार की अवधि 10 घंटे तक हो सकती है. जांच का खर्च और टेस्टिंग का नतीजा आने तक की अवधि में ठहरने का इंतजाम यात्रियों को खुद करना पड़ेगा.यह ट्वीट ऐसे वक्त आया जब लंदन से यात्रियों के उड़ान भरने के बाद आखिरी वक्त नियमों में बदलाव से अफरा-तफरी फैल गई. नए नियमों में कहा गया है कि फ्लाइट से ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन ( UK Passengers 7-day quarantine) अनिवार्य होगा, फिर चाहे उनका आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव रहा हो.
Kind attention to all flyers arriving from the UK. pic.twitter.com/LfeZFTYN44
— Delhi Airport (@DelhiAirport) January 8, 2021
दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट में कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी हवाई यात्रियों को यात्रा के ठीक पहले और भारत पहुंचते वक्त आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आए या निगेटिव, उन्हें 7 दिन के सरकारी सुविधा केंद्र में क्वारंटाइन रहना होगा और 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा. ट्वीट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि क्या गर्भवती महिला जैसे विशेष समूहों को अपवाद के तौर पर कुछ रियायत दी जा सकती है या नहीं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसे रहे ब्रिटिश यात्रियों में से एक सौरव दत्ता ने कहा, " यहां पूरी तरह अफरातफरी का आलम है, हम एक लाउंज के अंदर हैं और बाहर बहुत से सुरक्षाकर्मी हैं. हमसे ऐसे व्यवहार किया जा रहा है कि जैसे हम पिंजड़े में हो. होटल भी हमें क्वारंटाइन के लिए डील ऑफर कर रहे हैं. पहले ऐसी गाइडलाइन नहीं थी. कई अन्य यात्रियों ने भी ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग किया.
@HardeepSPuri Just came from London AI112, it's absolutely maniac at Delhi Airport.
— Harprit Takkar (@HarpritTakkar) January 8, 2021
Asking us to go for institutional quarantine even with Negative PCR test.
Didn't mention this on your SOP.@airindiain pic.twitter.com/B13HcbgVaG
यह अधिसूचना केजरीवाल द्वारा गुरुवार को केंद्र से की गई उस अपील के बाद आया, जिसमें ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर 31 जनवरी तक रोक लगाने की मांग की गई थी. लेकिन मांग स्वीकार न होने के बाद केजरीवाल ने दोपहर 2.30 बजे ट्वीट कर नए संशोधित नियमों की जानकारी दी. यात्रियों ने कहा कि उन्हें इस बदलाव के बारे में कुछ नहीं बताया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं