विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2024

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 युवक, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में वाहन पर सवार सभी 6 युवक झुलस गए. सभी को वाराणसी के कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 युवक, अस्पताल में भर्ती
वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से आधा दर्जन युवक झुलस गए. वाराणसी के सरैया इलाके से जुलूस बड़ी बाजार से होते हुए वापस सरैया लौट रहा था और तभी नक्की घाट रेलवे क्रॉसिंग के पास एक वाहन में सवार के हाथों में लंबा स्टील का रॉड हाई टेंशन तार से जाकर टकरा गया.

इस हादसे में वाहन पर सवार सभी 6 युवक झुलस गए. सभी को वाराणसी के कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. 

हालांकि, राहत की बात ये है कि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं सबसे अधिक वो ही शख्स झुलसा है, जिसने अपने हाथ में रॉड पकड़ा हुआ था. 

लेखक के बारे में
img
Ranveer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Miladunnabi Procession, 6 Youths In Contact High Tension, High Tension Wire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com