विज्ञापन

जीत-दिवा की एनिवर्सरी पर गौतम अदाणी ने दी बधाई, मंगल सेवा में 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की मदद

अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम के तहत हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है. अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी की शादी पर पिछले साल इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, गुरुवार को इसकी पहली वर्षगांठ पर 500 दिव्यांग महिलाओं के नाम पर 10-10 लाख रुपए की एफडी की घोषणा की गई.

जीत-दिवा की एनिवर्सरी पर गौतम अदाणी ने दी बधाई, मंगल सेवा में 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की मदद
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के डायरेक्टर जीत अदाणी और उनकी पत्नी दिवा शाह.
  • अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम के तहत 500 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.
  • इस कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर जीत अदाणी ने दिव्यांग महिलाओं और उनके पतियों से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया.
  • इस मौके पर गौतम अदाणी ने बेटे और बहू की एनिवर्सरी पर बधाई दी और इस सेवा कार्य की निरंतरता की कामना की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:

Adani Mangal Seva: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी ने दिव्यांग महिलाओं के जीवन में खुशियों का नया सवेरा लाने का काम शुरू किया है. पिछले साल 7 फरवरी को दिवा शाह के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस पहल के तहत हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है. गुरुवार को 'अदाणी मंगल सेवा' कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर अहमदाबाद में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें जीत अदाणी ने 21 दिव्यांग महिलाओं और उनके पतियों से मुलाकात की, उन्हें प्रोत्साहित किया. फिर इस साल के लिए 500 नवविवाहिता दिव्यांग महिलाओं के लिए 10-10 लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की. 

आज का दिन आगे देखने का भी दिन हैः दिवा शाह

अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम के एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिवा शाह ने कहा, “वर्षगांठ आम तौर पर पीछे मुड़कर देखने का मौका होती हैं. साल भर की यादों को, उन पड़ावों और पलों को देखने का एक मौका होता है, जिन्होंने हमें गढ़ा है. लेकिन आज हमारे लिए यह आगे देखने का भी दिन है. यह सोचने का कि हम साथ मिलकर बढ़ते हुए किसके लिए खड़े होना चुनते हैं.”

दिवा शाह ने आगे कहा, “जब हमने यह सफर साझेदारों के रूप में शुरू किया था तो हमने एक-दूसरे से प्रेम, धैर्य और सहयोग का वादा किया था. समय के साथ हमने महसूस किया है कि प्रेम तब और गहरा होता है जब वह सिर्फ दो लोगों तक सीमित न रहकर औरों के जीवन को छूता है, सुरक्षा देता है, अवसरों के नए द्वार खोलता है.”

'शादी कर रहीं दिव्यांग महिलाओं के मन में बनी रहती हैं कई अनकही चिताएं' 

अपनी शादी को याद करते हुए दिवा शाह ने कहा, “हम ऐसे लोगों से घिरे थे, जिन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया, हमें संभाला और भरोसा दिलाया कि सब ठीक होगा… इस खुशी के बीच एक सरल-सा सवाल बार‑बार मन में आता रहा, क्या हर महिला को विवाह के समय यही सुरक्षा का अहसास मिलता है, विशेषकर उन युवा दिव्यांग महिलाओं को जो अपार शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन जीती हैं, फिर भी मन में आजादी, गरिमा, भविष्य की कई अनकही चिंताएं बनी रहती हैं.”

PM मोदी की पहलों से दिव्यांगजनों के प्रति समाज में बदला दृष्टिकोणः जीत अदाणी

इस मौके पर जीत अदाणी ने कहा कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति दृष्टिकोण बदला है. उन्होंने कहा, “यह सोच हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहुत सशक्त हुई है. उन पहलों के माध्यम से जो सहानुभूति नहीं, बल्कि गरिमा, समावेशन और सशक्तीकरण पर केंद्रित हैं. यह दर्शन हमें बेहद करीब महसूस हुआ.”

जीत अदाणी ने कहा कि 'अदाणी मंगल सेवा' इस विश्वास से शुरू हुई कि विवाह की शुरुआत आर्थिक चिंता से नहीं होनी चाहिए. सहायता कभी निर्भरता जैसी महसूस नहीं होनी चाहिए. यह भरोसा कि गरिमा कमाई नहीं जाती बल्कि गरिमा हर किसी का अधिकार है.”

दिव्यांग महिलाओं के लिए शादी खुशी और अर्थ से भरा होः जीत अदाणी

जीत अदाणी ने कहा, “जब हमने परिवारों से बात की तो समझ आया कि कई दिव्यांग महिलाओं के लिए विवाह खुशी और अर्थ से भरा हो सकता है, लेकिन उसके साथ वित्त, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक सुरक्षा की चिंता भी जुड़ी होती है.” उन्होंने बताया कि हर वर्ष 500 दिव्यांगजन महिलाएं जो विवाह कर रही होंगी उन्हें 10 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) उनके नाम पर दी जाएगी.

10-10 लाख की एफडी के ब्याज से हर साल मिलेगी आर्थिक मदद

जीत अदाणी ने आगे बताया, “इस जमा राशि के ब्याज से उन्हें हर वर्ष सहायता मिलेगी और दस साल बाद पूरा होने के बाद पूरा धन उनका हो जाएगा. लेकिन यह FD सिर्फ पैसा नहीं है—यह आश्वासन है, यह विकल्पों की स्वतंत्रता है. यह एक सुरक्षा कवच है जो एक महिला को आत्मविश्वास के साथ जीवन की योजना बनाने में सक्षम बनाता है.”

दिवा शाह ने शादी कर रही दिव्यांग महिला की चिताओं का किया जिक्र

इस दौरान दिवा शाह ने उस दिव्यांग महिला से मुलाकात का भी जिक्र किया, जो हाल में शादी करने वाली थी. उन्होंने कहा, “वह शादी की खुशियों की बात नहीं कर रही थी, वह चिंताओं की बात कर रही थी, अगर मैं बीमार पड़ गई तो? अगर कोई आपात स्थिति आ गई तो? अगर मैं बोझ बन गई तो? जब उसने सुना कि उसके नाम पर एक FD है, तो वह कुछ पल चुप रही और फिर बोली—अब मुझे थोड़ा बेहतर महसूस हो रहा है.”

जीत अदाणी ने भी एक दिव्यांग महिला के अनुभव के बारे में बताया

जीत अदाणी ने एक और महिला का अनुभव साझा किया—वह श्रवण बाधित थीं और चिंतित थीं कि विवाह के बाद भी उन्हें हमेशा मदद की जरूरत वाली नज़रों से देखा जाएगा. फिर जीत अदाणी ने कहा, “यही कहानियां हमें इस यात्रा को आगे बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित करती हैं. मंगल सेवा ने हमें सिखाया है कि कभी‑कभी सबसे बड़ा सहयोग वही होता है जो चुपचाप वाली भूमिका में हो. मंगल सेवा परिवार हमारा विस्तारित परिवार है, और हम चाहते हैं कि यह हर वर्ष बड़ा होता जाए.”

अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं के साथ जीत और दिवा शाह.

अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं के साथ जीत और दिवा शाह.

500 दिव्यांग बहनों को 10-10 लाख देने का प्रण आगे बढ़ रहाः गौतम अदाणी

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को बेटे जीत और बहू दिवा को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा- जीत और दिवा अपने वैवाहिक जीवन का एक वर्ष पूर्ण कर रहे हैं. इस सुखद अवसर पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ. आज के ही दिन पिछले वर्ष उन्होंने ‘मंगल सेवा' का संकल्प लिया था, जिसके तहत हर वर्ष 500 नवविवाहित दिव्यांग बहनों को प्रति बहन 10 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने का प्रण किया गया, जो आज भी उसी समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है. यह मेरे लिए अत्यंत संतोष और कृतज्ञता का विषय है.

अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के साथ गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी.

अदाणी मंगल सेवा कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के साथ गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी.

किसी बेटी के जीवन की इस मुस्कान के सामने बड़े वैभव भी छोटेः गौतम अदाणी

गौतम अदाणी ने आगे लिखा समय के साथ इस प्रयास ने अनेक परिवारों के जीवन में सम्मान और नई उम्मीद के साथ एक नई शुरुआत का अवसर दिया है. सच कहूं तो, जब किसी बेटी के जीवन में मुस्कान और आत्मविश्वास लौटता है, उस क्षण का संतोष ऐसा होता है, जिसके आगे दुनिया की बड़ी से बड़ी उपलब्धि और वैभव भी छोटे लगते हैं.

कार्यक्रम में मौजूद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी.

कार्यक्रम में मौजूद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी.

गौतम अदाणी बोले- निरतंर बना रहे सेवा का यह भाव

उन्होंने आगे लिखा कि एक पिता के रूप में मैं स्वयं को धन्य महसूस करता हूँ कि मेरे बच्चे अपनी खुशियों के साथ अनेक परिवारों के जीवन में भी आशा और मुस्कान जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि सेवा का यह भाव आगे भी अनेक परिवारों के जीवन में सुख, सम्मान और नई आशा लेकर आता रहे, और जीत व दिवा इस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहें.

यह भी पढ़ें - शादी से पहले जीत अदाणी ने की 'मंगल सेवा', गौतम अदाणी ने शेयर की दिल छूने वाली तस्वीरें

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com