विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

मध्य प्रदेश: इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ी

महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की. पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया.

Also Read in
मध्य प्रदेश: इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ी
पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई. महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया. पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गय. चिकित्सकों को इसके बारे में बताया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया.

MP से सामने आया श्मशान घोटाला, करोड़ों रुपये हुए रिलीज़, पर कागजों में ही बने 'मुक्तिधाम'

महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. हालात और बिगड़ने पर चिकित्सक हरकत में आए. पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया.

वीडियो : दावों की खुली पोल
अन्य वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- http://bit.ly/2ijJhKU अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबियत बिगड़ी. मामले की जांच की जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradeh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com