विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2022

मध्यप्रदेश के खरगोन में आवारा कुत्तों के हमले में 5 साल की बच्ची की मौत

सिविल सर्जन अनार सिंह चौहान ने कहा कि घायल बच्ची को बेदिया के एक सरकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

मध्यप्रदेश के खरगोन में आवारा कुत्तों के हमले में 5 साल की बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश में कुत्ते के हमले से एक बच्ची की मौत हो गई. (फाइल फोटो)
खरगोन (एमपी):

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के हमले में एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना जिले के बेदिया थाना क्षेत्र के बकावा गांव की है.

शुक्रवार दोपहर सड़क पर आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने सोनिया नाम की बच्ची पर हमला कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के वक्त बच्ची अकेली थी, उसके पिता एक मजदूर हैं, जो उस वक्त काम कर गए हुए थे.

वहीं सिविल सर्जन अनार सिंह चौहान ने कहा कि घायल बच्ची को बेदिया के एक सरकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Attack, Child Dies After Dog Attack, Madhya Pradesh Dog Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com