नई दिल्ली:
- सुरजेवाला ने कहा कि अभी तो 'भारत जोड़ो यात्रा' चार राज्यों से ही गुजरी है और “जुमला किंग” को राहुल जी ने ये मानने को मजबूर कर दिया कि बेरोज़गारी देश की सबसे बड़ी समस्या है. इसीलिए इवेंटबाज़ी नहीं रोज़गार दो.
- सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि आप 16 करोड़ नौकरियां कब तक देंगे, जैसा कि आपने पिछले आठ सालों में हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था.
- ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर सुरजेवाला ने कहा, “प्रधानमंत्री को देश के युवाओं को जवाब देना होगा कि ये 16 करोड़ नौकरियां कब तक मुहैया कराई जाएंगी और सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां कब तक भरी जाएंगी.”
- प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को 10 लाख लोगों की भर्ती के अभियान 'रोजगार मेले' की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी के बाद दुनिया भर के कई देशों के सामने आने वाली आर्थिक समस्याओं को कम करने की दिशा में काम कर रही है.
- मोदी ने सरकारी नौकरियों के इच्छुक अभ्यथिर्यों के बीच 75,000 नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद ‘रोजगार मेले' को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अधिकतम अवसर पैदा करने को लेकर भी कई मोर्चों पर काम कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Unemployment, Biggest Problem Of The Country, Congress