विज्ञापन

तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बिस्किट का लालच देकर किया रेप, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को जानता था और उसने बिस्कुट का लालच देकर उसे अपने साथ ले जाकर यौन उत्पीड़न किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी और पीड़िता दोनों बिहार मूल के हैं.

तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बिस्किट का लालच देकर किया रेप, गिरफ्तार
तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची के साथ रेप.
तिरुवल्लुर:

तमिलनाडु में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हैरान करने वाली खबर सामने आई है. तिरुवल्लुर जिले में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार हुई 3 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है. महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता फिर से गहरा गई है. पुलिस ने बताया पीड़िता बिहार की है. उसका परिवार तिरुवल्लुर जिले के गुम्मिडीपोंडी में स्थित SIPCOT औद्योगिक क्षेत्र में रह रहा है. रविवार को झाड़ियों में बच्ची गंभीर हालत में मिली थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया. 

बिस्कुट का लालच देकर ले गया था आरोपी

पुलिस ने इस मामले में बिहार के एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को जानता था और उसने बिस्कुट का लालच देकर उसे अपने साथ ले जाकर यौन उत्पीड़न किया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने NDTV से कहा, 'बच्ची उसे जानती थी. उसने बिस्कुट देने का लालच दिया, उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की. '

अधिकारी ने इस मामले में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता की आशंका को खारिज करते हुए कहा, “यह सामूहिक बलात्कार का मामला नहीं है. इसमें केवल एक व्यक्ति शामिल था. शुरुआत में पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. बच्ची की मौत के बाद अब इसमें हत्या की धाराएं भी जोड़ी जाने की संभावना है.

झाड़ी में लहूलुहान हालत में मिली थी बच्ची

बताया जा रहा है कि आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया. घटना से गुस्साए लोगों ने कुछ अन्य संदिग्धों के साथ मारपीट भी की. स्थानीय निवासी इंदुमति ने बताया कि बच्ची उनके घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. बाद में शौच के लिए झाड़ियों तरफ गई एक महिला ने उसे लहूलुहान हालत में झाड़ियों में पाया. 

डीएमके नेता ने उठाए सवाल

3 साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर बढ़ती चिंता बढ़ा दी है. यह मुद्दा हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान भी प्रमुख रूप से उठाया गया था. DMK नेता टीकेएस एलंगोवन ने अपराधियों के लिए कड़ी सजा और सरकार की सख्त कार्रवाई की मांग की.

सीएम ने विजय ने महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल का किया है गठन 

डीएमके नेता ने कहा, 'सरकार को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए. सजा कठोर होनी चाहिए. यह एक सामाजिक समस्या है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के कई मामलों में सत्ताधारी TVK के सदस्य या पदाधिकारी शामिल रहे हैं. मालूम हो कि हाल ही में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पद संभालने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए “सिंगप्पेन” नाम से विशेष महिला सुरक्षा बल के गठन की घोषणा की थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, Tamil Nadu Rape And Murder, Tamil Nadu Rape Case, Tiruvallur, Tiruvallur Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com