विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए फिजिकल एजुकेशन की अनिवार्य, गाइडलाइंस जारी

तमिलनाडु सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे उन छात्रों के लिए विशेष कोचिंग और ट्रेनिंग सेशन भी उपलब्ध कराएं जो खेल गतिविधियों में रुचि रखते हैं. साथ ही ये पक्का करे कि स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटीज़ में अच्छे से हिस्सा लें.

तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए फिजिकल एजुकेशन की अनिवार्य, गाइडलाइंस जारी
ये पॉलिसी इस एकेडमिक ईयर से लागू की जाएगी.

तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल एजुकेशन की क्लास अनिवार्य कर दी है. इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है. जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि हर स्कूल को कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल एजुकेशन की क्लास रखनी ही होगी. स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की और से एक डिटेल्ड गाइडलाइंस स्कूलों के लिए जारी की गई है. गाइडलाइंस के अनुसार तमिलनाडु के सभी स्कूल, प्राइवेट और सरकारी को कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल एजुकेशन की क्लास शुरू करनी ही होगी. बच्चों को खेलों से जोड़ना होगा. डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, यह फैसला उन रिपोर्ट्स और शिकायतों के बाद लिया गया जिनमें कहा गया था कि कई प्राइवेट स्कूलों ने पिछले एकेडमिक ईयर में फिजिकल एजुकेशन की क्लास नहीं करवाई. इसकी जगह कुछ स्कूलों ने तय समय का इस्तेमाल खास एकेडमिक क्लास के लिए किया.

स्कूलों पर रखी जाएगी निगरानी

जिला शारीरिक शिक्षा निरीक्षकों को स्कूलों की निगरानी करने और गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है. साथ ही  उन संस्थानों की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है, जो छात्रों को खेल की पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे रहे हैं. इसके अलावा, शिक्षा अधिकारियों को उन स्कूलों की पहचान करने के लिए कहा गया है जिन्होंने राज्य-स्तरीय और राष्ट्रीय-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे स्कूलों की अपनाई जाने वाली प्रैक्टिसेज का अध्ययन और प्रचार करने की योजना बना रही है.

ये पॉलिसी इस एकेडमिक ईयर से लागू की जाएगी. नई गाइडलाइंस के तहत, तमिलनाडु के सभी स्कूलों को अब फिजिकल एजुकेशन के लिए खास समय तय करना होगा. साथ ही यह पक्का करना होगा कि स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटीज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Physical Education, Tamil Nadu Physical Education Compulsory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com