झारखंड के गढ़वा जिले के गढ़वा सदर थाना से महज तीन किलोमीटर दूर नारायणपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ‘डायन-बिसाही' के नाम पर गांव की ही तीन महिलाओं एवं एक युवक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा और उन्हें गांव में घुमाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों से मुक्त कराया. गढ़वा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ब्राह्मण टुटी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दस बजे गढ़वा सदर थानांतर्गत नारायणपुर गांव में यह घटना घटी, जिसमें तीन महिलाओं और एक युवक को ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर पीटा.
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और रात्रि में ही गांव पहुंच कर रवि कुमार एवं वासुदेव नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि ‘डायन बिसाही' (डायन भगाने के नाम पर मारपीट) घटना की सूचना मिलने पर वहां जैसे ही पुलिस पहुंची घटनास्थल पर मौजूद लगभग 50 लोग फरार हो गए जबकि 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर सदर थाने लाया गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बली रजवार की दो पुत्रियों की तबीयत खराब थी, जिसे लेकर गांव की तीनों महिलाओं पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया गया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, समाज के बीच बली रजवार के ही परिवार के सदस्यों व गाँव के ही विकास कुमार साव, बब्लू राम, राजद पासवान, रवि कुमार राम, राजू राम आदि ने अन्य लगभग पचास लोगों के साथ मिलकर तीनों महिलाओं को पहले निर्वस्त्र किया और फिर उनके साथ मारपीट की गयी और उन्हें गांव में घुमाया गया.
सदर थाने के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ‘डायन बिसाही' को लेकर यह घटना घटी है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं