विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2018

सज्जन कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में गवाह ने पहचाना, कहा- 'भीड़ को उकसा रहे थे कांग्रेस नेता'

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं हैं. 1984 सिख विरोधी हिंसा के एक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाह चाम कौर ने सज्जन कुमार को पहचाना है.

सज्जन कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में गवाह ने पहचाना, कहा- 'भीड़ को उकसा रहे थे कांग्रेस नेता'
कांग्रेस नेता सज्जन कुमार.
  • कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की बढ़ीं मुश्किलें
  • पटियाला हाउस कोर्ट में गवाह ने उन्हें पहचाना
  • कहा- भीड़ को उकसा रहे थे सज्जन कुमार
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं हैं. 1984 सिख विरोधी हिंसा के एक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाह चाम कौर ने सज्जन कुमार को पहचाना है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. 20 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें: CBI ने कहा- 1984 के सिख विरोधी दंगों में पुलिस की भूमिका में खामी, नेता को लाभ पहुंचाने की कोशिश

पटियाला हाउस कोर्ट की जज पूनम भांबा की कोर्ट में गवाह चाम कौर ने सज्जन कुमार की पहचान करते हुए कहा कि ये वही शख्स है, जिसने भीड़ को उकसाया था. आरोप है कि 1-11-1984 को सुल्तानपुरी इलाके में भीड़ को सज्जन कुमार ने उकसाया था और उसके बाद भीड़ ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया था.

VIDEO: सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका  


गवाह चाम कौर ने कोर्ट को दिए अपने बयान में आगे बताया कि उसके पिता और बेटे की हत्या भी उसी भीड़ ने की थी. इस मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है. अब सज्जन कुमार की ओर से जिरह होगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sajjan Kumar, 1984 Sikh Riots
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com