सोशल मीडिया पर समय-समय पर कई ट्रेंड आते हैं, लेकिन इन दिनों जो ट्रेंड सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है “1980s AI Photo Trend”. इस ट्रेंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लोगों की मौजूदा तस्वीरों को इस तरह बदला जा रहा है, मानो वे 1980 के दशक में खींची गई हों. रेट्रो हेयरस्टाइल, पुराने दौर के कपड़े, फिल्म कैमरे जैसा इफेक्ट और हल्के फीके रंग इन तस्वीरों को खास बना रहे हैं. इस डिजिटल ट्रेंड में अब कई भारतीय नेता भी शामिल हो चुके हैं. केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों और सांसदों तक ने अपनी AI जनरेटेड रेट्रो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों का ध्यान खींचा है.
नेताओं में भी दिखा 80 के दशक का क्रेज
1980s AI फोटो ट्रेंड की शुरुआत आम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के बीच हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया. कई नेताओं ने अपने एआई से तैयार किए गए रेट्रो अवतार साझा किए और इसके साथ दिलचस्प टिप्पणियां भी लिखीं.

पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस ट्रेंड को अपनाने वाले शुरुआती राजनीतिक चेहरों में शामिल रहे. उन्होंने अपनी एआई जनरेटेड तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "Vibing to the 80s trend." तस्वीर में वह ग्रे सूट, सफेद शर्ट और एविएटर चश्मे में नजर आए. तस्वीर को पुरानी फिल्म कैमरा फोटोग्राफी जैसा रूप देने के लिए सेपिया टोन और फिल्म ग्रेन इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया.

किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने भी साझा किया रेट्रो अवतार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी AI जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में वे चश्मा, ब्लेजर और ओपन शर्ट में एक कार के पास पोज देते दिखाई दिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "Why is everyone going back to the 80s vibes? I'm also forced to 80s nostalgia!" बाद में उन्होंने 1980 के दशक की अपनी वास्तविक तस्वीर भी साझा की.

हिमंत बिस्वा सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान भी शामिल
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेट्रो शैली की तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, "Getting to any trend which has nostalgia attached to it. Back to the 80s eh!" वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी AI जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "80s called, I answered." उनकी तस्वीर में पारंपरिक स्वेटर पहने हुए पुरानी यादों से जुड़ा माहौल दिखाया गया.

अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी की तस्वीरें भी चर्चा में
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी रेट्रो शैली की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "Joining the 80s trend." दूसरी ओर कांग्रेस सेवा दल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एआई जनरेटेड 1980 के दशक वाली कई तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिली.

शशि थरूर
शशि थरूर ने दिखाया अलग अंदाज
जहां अधिकांश नेता एआई जनरेटेड तस्वीरें साझा कर रहे थे, वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अलग रास्ता चुना. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "The '80s seem to be back, courtesy of AI. I thought I'd join the trend the old-fashioned way." इसके बाद थरूर ने 1980 के दशक की अपनी वास्तविक तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके बेटे ईशान और कनिष्क भी दिखाई दिए. इस अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया.
कैसे काम करता है 1980s AI फोटो ट्रेंड?
इस ट्रेंड में यूजर अपनी मौजूदा तस्वीर किसी AI इमेज जनरेटर, जैसे ChatGPT या अन्य एआई टूल्स पर अपलोड करते हैं. इसके बाद एक विशेष निर्देश (Prompt) दिया जाता है, जिसमें तस्वीर को 1980 के दशक की शैली में बदलने के लिए कहा जाता है.
ये कुछ प्रॉम्प्ट ये हैं
बॉलीवुड स्टाइल में फोटो चाहिए तो ये Prompt यूज कर सकते हैं. 'Transform this photo into an authentic 1980s Bollywood studio portrait. Keep my facial features and identity recognisable. Give me period-appropriate Indian clothing, hairstyle and accessories. Use warm studio lighting, soft focus, subtle film grain and slightly faded colours. Make it look like a real photograph taken in India in the 1980s, not a modern photograph with a vintage filter.'
मैग्जीन कवर पर दिखने के लिए Prompt टाइप करें 'Turn this photo into an Indian magazine portrait from the 1980s. Keep my face realistic and recognisable. Use period-appropriate hair, clothing, jewellery and make-up. Add a simple studio background, natural dramatic lighting, soft focus and analogue film texture.'
वहीं रेट्रो स्ट्रीट के लिए ये Prompt यूज कर सकते हैं. 'Imagine this photo was taken on an Indian street in 1987. Keep my face and identity recognisable. Recreate the surroundings, clothes, hairstyle, vehicles, signs and colours to match late-1980s India. Use natural daylight, realistic colours and subtle analogue film grain.'
यह भी पढ़ें : एक तस्वीर में 80 के दशक के कई सितारे, चिरंजीवी से लेकर जैकी श्रॉफ तक पहचानना मुश्किल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं