विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

दिल्ली में 16 साल की टिकटॉक स्टार लड़की की मौत, पुलिस ने कहा खुदकुशी

अपने परिवार के साथ रह रही 16 साल की लड़की बुधवार को रात में नौ बजे अपने कमरे में मृत मिली, उसका परिवार सदमे में

Also Read in
दिल्ली में 16 साल की टिकटॉक स्टार लड़की की मौत, पुलिस ने कहा खुदकुशी
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली में बुधवार को रात में 9 बजे एक 16 साल की टिकटॉक स्टार लड़की अपने घर में मृत अवस्था में मिली. सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर इस लड़की के बड़ी संख्या में फालोवर हैं. पुलिस ने गुरुवार को लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है.  

अपने परिवार के साथ रह रही लड़की बुधवार को रात 9 बजे अपने कमरे में मृत मिली. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है न ही सुसाइड की वजह अब तक पता चल पाई है. उसका पोस्टमॉर्टम हो चुका है. इस घटना से उनका परिवार बेहद सदमे में है और किसी से बात नहीं कर रहा है. 

लड़की के इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा जबकि टिकटॉक पर 11 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं. सिया ने 20 घंटे पहले टिकटॉक पर एक डांस का वीडियो भी डाला था.

(आत्‍महत्‍या किसी समस्‍या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं.)

हेल्‍पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्‍नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: (555)123-456 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्‍ध)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Teen Commits Suicide, Tiktok Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com