- पुलवामा हमले के बाद भारत ने मुहतोड़ जवाब दिया है.
- जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर 1000 किलो बम गिराये हैं.
- इस ऑपरेशन में एयरफोर्स के 12 मिराज फाइटर प्लेन शामिल थे.
पुलवामा हमले के बाद भारत ने मुहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलओसी के पार जाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर 1000 किलो के बम गिराये हैं. जानकारी के मुताबिक तड़के 3 बजे चलाए गए ऑपरेशन में एयरफोर्स के 12 मिराज फाइटर प्लेन शामिल थे. इस हमले में जैश के कैंप पूरी तरह तबाह हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है. थोड़ी देर में रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान भी आ सकता है.
दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकारा है कि भारतीय वायुसेना का विमान पाकिस्तान में घुसा और पेलोड छोड़ा. मंगलवार की सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना पर नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी को पार किया है. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे, जिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं